सीहोर में नई पुलिस कप्तान की एंट्री, अब व्यवस्था पर सबकी नजर

सीहोर में नई पुलिस कप्तान की एंट्री, जिले की कानून व्यवस्था और व्यवस्थाओं की शुरू हुई समीक्षा”

आमतौर पर जब किसी जिले में एसपी बदलता है तो नई पुलिस कप्तान सबसे पहले जिले की अपराध स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों, लंबित मामलों, पुलिसिंग व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा करती हैं। इसी प्रक्रिया के तहत आईपीएस श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने सीहोर जिले की नई पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
पदभार संभालने के बाद उन्होंने निवर्तमान एसपी दीपक कुमार शुक्ला से जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, रक्षित निरीक्षक और थाना प्रभारियों से परिचयात्मक चर्चा की। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की।
अब जिले में नई पुलिस कप्तान की कार्यशैली, कानून व्यवस्था को लेकर रणनीति और आगे उठाए जाने वाले कदमों पर नजर रहेगी।

Leave a Reply