भारत में इस समय विपक्षी पार्टियों के इंडिया गठबंधन ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकालने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने विपक्षी सांसदों को बीच में ही रोक दिया. इसके बाद राहुल गांधी, अभिषेक बनर्जी और दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेता बैरिकेडों पर चढ़ गए. राहुल बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए. लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रियंका गांधी ने आकाशवाणी परिसर में धरने पर बैठ गए भारतवर्ष में विपक्ष पूरे भारतवर्ष में बोर्ड कर के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है और दोषियों पर  पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है हम ज्ञानेश को छोड़ने वाले नहीं हैं, लोकसभा के पक्ष के नेताओं ने ज्ञानेश के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए धरने पर बैठ गए

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और कई अन्य नेता आकाशवाणी परिसर के अंदर धरने पर बैठे हुए हैं. तस्वीर में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी बैठे नजर आ रहे हैं. आकाशवाणी भवन, चुनाव आयोग के कार्यालय से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर है. कांग्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हम ज्ञानेश को छोड़ने वाले नहीं हैं, इस्तीफा होगा – जरूर होगा.” वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मार्च का विरोध करते हुए लिखा, “इन्हें लोकतंत्र की चिंता नहीं है, हार की खीज है और जनादेश का अपमान करना है.” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश को बैलेट पेपर के जमाने में वापस ले जाना चाहता है.

Leave a Reply