Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
खाना खजाना

Recipe : स्वादिष्ट चिकन मखनी

2 min read

नानवेज में ज्यादातर लोग चिकन खाना पसंद करते है चाहे वहा चिकन फ्राय हो या चिकन मखनी चिकन करी चिकन का अपना एक अलग ही स्वाद होता है चिकन मखनी बहुत स्वादिष्ट होता है अगर आप घर पर चिकन मखनी बनाना चहाते है तो हम पेश कर रहे है स्वादिष्ट चिकन मखनी की रेसिपी…..

स्वादिष्ट चिकन मखनी…..

आवश्यक समाग्री:-

  • 500 ग्राम चिकन
  • 1 बड़ी इलायची
  • 2 दाल चीनी के टूकड़े
  • 4 लौंग
  • 4 काली मिर्च
  • 2 हरी इलायची
  • 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 टेबल स्पून गरम मसाला पाउडर
  • 2 मिडियम प्याज बारिक कटे
  • 1/2 कप दही
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 2 बड़े टमाटर की प्यूरी
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 3 बड़े चम्मच मक्खन
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1/2 कप ताजा फे्रश क्रीम
  • 1/2 टेबल स्पून शक्कर
  • 1 टेबल स्पून कसूरी मेथी
  • हरा धनिया बारिक कटा
  • नमक स्वादानुसार

 

स्वादिष्ट चिकन मखनी बनाने की विधी:-

स्वादिष्ट चिकन मखनी बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह से धो लिजिए एक बार 1 टेबल स्पून नकम डालकर और धो लिजिए जिससे यह अच्छा साफ धुल जाएगा।

चिकन को मेरीनेट करें:-

चिकन में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट, दही, नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके 30 मिनिट के लिए रख दिजिए।

अब एक पेन में तेल गरम करें जब तेल गरम हो जाए तो उसमें 1 बड़ी इलायची, 2 दाल चीनी के टूकड़े, 4 लौंग, 2 हरी इलायची, 4 काली मिर्च डालिए अब इसमें मेरीनेट किया हुआ चिकन डालकर अच्छी तरह से भूनिये। जब तक के चिकन का पानी पूरी तरह से सूख न जाए।

अब एक दुसरी कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच मक्खन डालिए इसमें कटा हुआ बारिक प्याज डालकर सूनहरा होने तक भूनिये अब इसमें टमाटर प्यूरी डालकर तब तक भूनिए की तेल छोड़ दे।

अब गरम मसाला, कसूरी मेथी, नमक, चीनी डालकर अच्छी तरह से पकाईये।

अब इसमें मेरीनेट भूना हुआ चिकन डालिए पाँच से आठ मिनिट तक मसाले में पकाईए।

अब ताजा फ्रेश क्रीम और बचा हुआ मक्खन डालकर दम पर रख दिजिए चिकन मखनी में तरी आ गई है। अब ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालिए आपका स्वादिष्ट चिकन मखनी तैयार है गरमा गरम रोटी के साथ सर्व करें।

Syed Reshma Ali

Harda  (M.P.)