अभी बारिश का सीज़न चल रहा है। इस मौसम मे सर्दी खांसी होना आम बत है। ज़रा मौसम बिगड़ा की सर्दी  सर्दी खांसी पकड़ लेती है। लोग परेशान हो जाते है  डाक्टर को दिखा दवाइयाँ लो लेकिन खांसी है जो जाने का नाम नही लेती खाना पीना सोना सब हराम हो जाता है ऐसे मे मन करता है कि कोई तो ऐसी दवा मिले कि इस खांसी से छुटकारा मिले । आपकी इस परेशानी के हल के लिए हम लाए है दादी नानी कि रसोई से खांसी के लिए खास दवा जिसे आप अपने घर मे ही बना सकते है। तो चलिए बनाते है अदरक कि चटनी जो खांसी से देगी जल्द राहत……

स्वादिष्ट अदरक कि चटनी….

समाग्री :-

  • 3  गठान अदरक
  • 2 टेवल स्पुन गुड़

स्वादिष्ट अदरक कि चटनी बनाने कि विधी :-

अदरक की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले 3 गठान अदरक को ले उन्हे अच्छी तरह से धो लीजिए। अब अदरक को छील लीजिए अब इसे किसनी कि सहयता से घीस लीजिए ।
अब एक छोटी पेन मे घीसा हुआ अदरक डालिये अब इसमे 2 टेवल स्पुन गुड़ डालकर पकायें जब तक पकायें कि अदरक और गुड़ ने जो पानी छोड़ा है बो पुरी तरह से सुख जाये बस आपकी अदरक की चटनी तैयार है। जब खांसी चले थोड़ी सी अदरक की चटनी खा लीजिए। और रत मे सोने से पहले चटनी खा कर सो जाइए खांसी मे जल्दी आराम मिलेगा।

Syed Reshma ali

Harda(M.P.)

Leave a Reply