Skip to content
ताज़ा खबर
स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजितपुलिस एवं जिला पुलिस की सख्त कार्यवाहीरन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाईकलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षणहरदा जिले की संक्षिप्त खबरेंवीरों की स्मृति में पुलिस लाइन हरदा में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रममंत्री विजय शाह ने पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कियाविसर्जन स्थलों पर होमगार्ड्स-एसडीईआरएफ और वॉलंटियर्स मुस्तैदहरदा जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की कलेक्टर प्रतिदिन करेंगे मॉनिटरिंग
27 Oct 2026 हरदा 22°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 27 October 2026
Uncategorized

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम

4 min read
IMG 20261027 WA0216
Text Size:

पावनसिटी हरदा

मो. 9425045481

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने विद्यार्थियों को किया संबोधित, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

कॉलेज के विद्यार्थियों में सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस बल हरदा एवं उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल के तहत दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, हरदा में “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सहित पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न अपराधों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए “युवा सृजन” का अर्थ समझाते हुये युवाओं की समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग समाज की सकारात्मक ऊर्जा एवं परिवर्तन का वाहक है। युवाओं को अपनी रचनात्मक क्षमता का उपयोग सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने, कानून का सम्मान करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने युवा वर्ग के सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होने एवं दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित वाहन चालन की समझाइश देते हुए जिले एवं देश में सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु के आंकड़ों से अवगत कराया । एवं छात्राओं को वर्तमान मे घटित हो रहे सायबर अपराधों के बारे अवगत कराते हुये उनसे बचने एवं अपराधों के विस्तार को रोकने तथा ऐसे अपराध घटित होने पर तुरंत पुलिस से सहयोग लेने हेतु प्रेरित एवं जागरूक किया ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के अपराधों, उनके घटित होने के तरीकों तथा अपराधों में पुलिस द्वारा की जाने वाली वैधानिक कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया।

उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल सुश्री अरुणा सिंह ने छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों, महिलाओं के कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं साइबर उत्पीड़न जैसे विषयों पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 112 (आपातकालीन सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन) सायबर हेल्प लाईन 1930 की जानकारी देते हुए छात्राओं को किसी भी परेशानी अथवा अपराध की स्थिति में बिना संकोच सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक सुश्री वर्षा गौर ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने, तेज गति से बचने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता, लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया एवं निर्धारित आयु पूर्ण होने पर वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाने की जानकारी भी दी।

साइबर शाखा में पदस्थ आरक्षक मनोज द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। उन्होंने साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की जाने वाली धोखाधड़ी, सोशल मीडिया ऐप एवं अकाउंट हैक होने तथा विभिन्न प्रकार की वित्तीय ठगी के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी के साथ OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड एवं टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने की समझाइश दी। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने एवं एनसीआरवी पोर्टल का उपयोग करने की जानकारी दी ।

इस दौरान छात्रा प्रिया मैत्रेय एवं अंकिता गायकवाड बीएससी फाइनल द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड संबंधी पूछे गये प्रश्नों व जिज्ञासा का समाधान किया गया ।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक (महिला सेल) सुश्री अरुणा सिंह, रक्षित निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी सुश्री वर्षा गौर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य श्री राजेश कुमार गौर एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं विधि महाविद्धालय के प्रभारी प्राचार्य श्री व्ही.के. बिछोतिया एवं प्राध्यपक शारदा पाण्डे एवं जसकरण सिंह राजपूत सहित समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री बसंत सिंह राजपूत द्वारा किया गया।

What do you think?

Leave a comment