पावनसिटी हरदा
मो. 9425045481
हरदा,- कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देशानुसार तहसील हरदा के ग्राम रन्हाई कला में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किए जाने की सूचना पर राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा त्वरित संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण पाया गया, जिस पर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय दंडाधिकारी शैलेंद्र बैड़ोनिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री शालिनी परस्ते, तहसीलदार हरदा महेंद्र चौहान, कोतवाली थाना प्रभारी रोशन लाल भारती हरदा एवं स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में अवैध पटाखा निर्माण, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त निगरानी रखी जा रही है दिवाली के त्योहार पर पटाखे की विशेष मांग होने के कारण शहर की कई कॉलोनी में टांका विक्रेता द्वारा दूसरे शहर से सस्ते दाम में पटाखे लाकर स्टॉक कर रखे हैं जिससे कॉलोनी एवं वार्डों में अवैध फाटक रखने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है पुलिस द्वारा को खुफिया तंत्र द्वारा 35 वार्डो पर निगरानी रखनी चाहिए जिससे जो अवैध रूप से पटाखा भंडार रखे हुए हैं उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई कर कर अवैध फाटक को जप्त करना चाहिए त्यौहार नजदीक होने के कारण बड़े शहरों पर सस्ते दाम में पटाखे का क्रिया बिक्री बड़े पैमाने पर किया जा रहा है मध्य प्रदेश के शहर इंदौर उज्जैन देवास पटाखों लाया जा रहा है सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार जितने भी पटाखा लाइसेंस धारी है उनके द्वारा कम भाव के चक्कर में गोदाम में घरों में फटके का स्टॉक किया रखा हुआ है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







