Skip to content
ताज़ा खबर
किसान त्रस्त सरकार और जिला प्रशासन मस्त -मोहन सांई हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तारबेटी कनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते 4 स्वर्ण पदक, जिले हरदा की बेटी नाम किया रोशनअधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराए
11 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 11 November 2026
ग़ज़ल

पुरनूर है अब सहेरी और अफतार की रौनके…

1 min read
The joys of Sehri and Afternoon are now full of light
Text Size:

अल्लाह पाक की रहमतों के साये में,
आज फिर दिल मुस्कुराया,
रमजान आया…रमजान आया…

इन्तजार की घडिय़ा अब लफजों में सिमटने लगी है,
दिल को भी अब सज्दों में बड़ा लुत्फ आया,
रमजान आया…रमजान आया…

जन्नत के दरवाजे खुल गये है,
रहमतों की बरसात होने लगी है,

बक्सीश का तलबगार है हर दिल,
पुरी दिल की मुराद होने लगी है,

हर से ने अब यही गीत गुनगुनाया,
रमजान आया…रमजान आया…

अल्लाह की शाने करीमी जहीर होने वाली है,
गुनाहगार ने भी नादीम होकर सर सज्दे में झुकाया,
रमजान आया…रमजान आया…

मस्जिदों में रौनक है अब कुरान से
’तरावीह’ में जब कुरान सुनाया,

सर सज्दें हमने फिर यू झुकाया,
अल्लाह की हर नमतों का शुक्रअदा करने का ये मुकाम आया,
रमजान आया…रमजान आया…

पुरनूर है अब सहेरी और अफतार की रौनके,
हम खुशनसीब है अल्लाह ने हमें हुजूर सा. का उम्मती बनाया,

जितना शुक्रअदा करें अल्लाह की हम पे इस रहमत का,
दिल ने उसे कम ही पाया,
रमजान आया रमजान आया,

सैयद शबाना अली
हरदा मध्यप्रदेश

What do you think?