पावनसिटी हरदा
मो. 9425045481
हरदा – मध्य प्रदेश शासन, खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल स्थित *राज्य वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी* की ओर से भाग लेने वाली हरदा जिले के गांव बिछौलामाल की निवासी *कनुप्रिया सिंह राजपूत* ने राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया है।
2 से 6 नवंबर तक पंजाब के चंडीगढ़ की सुखना लेक पर आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कयाकिंग एवं केनोइंग चैम्पियनशिप 2026-27 में कनुप्रिया ने शानदार प्रदर्शन किया। इस चैम्पियनशिप की मेजबानी सी.जी.सी यूनिवर्सिटी मोहाली द्वारा की गई थी।
कनुप्रिया लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब की छात्रा होने के साथ-साथ मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी भोपाल की खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी यूनिवर्सिटी की ओर से खेलते हुए 4 स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते पहला *C2 1000 मीटर* में स्वर्ण, दूसरा *C2 200 मीटर* में स्वर्ण, तीसरा *C4 500 मीटर* में स्वर्ण, चौथा *C4 1000 मीटर* में स्वर्ण। कुल 4 स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने मध्यप्रदेश और हरदा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।







