Skip to content
ताज़ा खबर
कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजितपुलिस एवं जिला पुलिस की सख्त कार्यवाहीरन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाईकलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण
6 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 6 November 2026
Uncategorized

कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिए

1 min read
IMG 20261105 WA0154
Text Size:

पावनसिटी हरदा

हरदा,- कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक कृषि श्री प्रकाश ठाकुर के मार्गदर्शन में कृषि विभाग की विकासखंड स्तरीय टीमों द्वारा जिले में कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टिमरनी विकासखंड में जेपी एग्रो, पूजा एजेंसी, आदर्श बीज उत्पादक क्रय-विक्रय समिति चारखेड़ा, मयंक एग्रो एंड एग्रीटेक चरखेड़ा एवं हिंद खाद भंडार सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

इसी प्रकार खिरकिया विकासखंड में किसान बीज उत्पादक समिति, श्रेयांशी सहकारी बीज उत्पादक समिति मर्यादित एवं मां वक्रांगी एग्री सहित अन्य प्रतिष्ठानों के अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही बीज की गुणवत्ता का परीक्षण कराने के लिए नमूने एकत्रित किए गए।

निरीक्षण के दौरान कृषि आदान विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज ही उपलब्ध कराएं तथा प्रत्येक किसान को सामग्री विक्रय पर अनिवार्य रूप से पक्का बिल प्रदान करें। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण एवं जांच की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

What do you think?

Leave a comment