Skip to content
ताज़ा खबर
खंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजितपुलिस एवं जिला पुलिस की सख्त कार्यवाहीरन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाईकलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षणहरदा जिले की संक्षिप्त खबरें
4 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 4 November 2026
Uncategorized

खंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

2 min read
IMG 20261103 WA0190
Text Size:

पावनसिटी समाचार 

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सोमवार को खंडवा शहर क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर कुल 28 नमूने जांच की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती मयूरी डोंगरे एवं श्री राधेश्याम गोले द्वारा विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के संदेहजनक नमूनें लेकर उन्हें विश्लेषण हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

इसके साथ ही चलित खाद्य प्रयोगशाला से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 20 नमूने मौके पर जांच किये गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गोले ने बताया कि

अग्रवाल मिठास के मिठाई नमकीन निर्माण स्थल का निरीक्षण कर मौके पर लैब की सहायता से जांच की गई एवं मावा, मिठाई निर्माण में प्रयुक्त घी एवं चकली, मावा मिठाई, मैसूर पाक एवं रसगुल्ला के नमुने लिए । इसके अलावा वल्लभ स्वीट्स के निर्माण स्थल से मथुरा पैडा नमकीन के नमूनों को मानक परीक्षन हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। मंगलवार को तहसील खालवा में रमेशचंद्र जैन वर्धमान एजेंसी बाजार चौक खालवा से लाल मिर्च एवं गुलाब जामुन मिक्स, राजेश फूलचंद शर्मा फूलचंद शर्मा एंड संस कालापाठा खालवा से नमकीन एवं गुलाब जामुन मिक्स, छनेरा न्यू हरसूद के बाबूलाल चौधरी महादेव बीकानेर राजस्थान स्वीट्स से ड्रायफ्रूट लड्डू, बेसन लड्डू, मलाई कलाकंद, मिल्क केक, बालूशाही के नमूने लेकर राज्य खाद्य प्रयोशाला भोपाल भेजे गए । उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों के 25 नमूने मौके पर जांच किये गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों के तहत आगामी वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

What do you think?

Leave a comment