अक्सर घरो मे हम् दूध की मलाई को रोजाना स्टोर करके फ्रिजर मे रखते है ओर कुछ दिनों बाद इकठ्ता मलाई को पकाकर असली घी निकलते है। लेकिन घी निकलने के बाद कुछ मावा जेसा बच जाता है। कभी ये ज़्यादा दिन की मलाई का होता है तो कड़वा हो जाता है। लेकिन अगर दो या चार दिन की मलाई का मावा है और खाने मे स्वाद अच्छा है तो चलिए हम उस मावे की वेहद टेस्टी मिठाई बनाना बताते है….

स्वादिष्ट मावा खोपरा पाक……

अवश्यक समाग्री :-

  • 100 ग्राम मलाई का बचा हुआ मावा
  •  5 टेवल स्पुन शक्कर
  • 50 ग्राम खोपरा पीसा
  • 3 हरी इलायची
  • 3 टेवल स्पुन दूध

 मावा खोपरा पाक बनाने की विधी :-

स्वादिष्ट मावा खोपरा पाक बनाने के लिए मावे से घी पुरी तरह से दबा दबा के निकल लें। मावा जब एक दम बुरबूरा हो जाए मावा  ज़्यादा लाल नहीं होना चहिये।
अब एक मिक्सर जार मे 5 टेवल स्पुन शक़्कर 4-5 इलायची के दाने 50 ग्राम खोपरा अब इनको बारिक पीस लीजिए।
एक कड़ाही मे मावा डालिये मिक्सर मे पीसा खोपरा शक़्कर और इलायची दाने डालिए। अब इसमे 5 टेवल स्पुन दूध डालिये इससे मावा कुछ नरम हो जायेगा।
अब कड़ाही को गैस पर रखकर भुने तीन या 5 मिनिट भून कर गैस बंद कर दीजिए।
अब इसे छोटी थाली मे डाल कर जमा दीजिए। अगर आप चाहे तो बादाम काजू पिस्ता की कतरन से सजा सकती है। अब् अपने मन चाहे साइज मे काट लीजिए।  आपकी स्वादिष्ट मावा खोपरा पाक तैयार प्लेट मे सजा कर सर्व करें।

Syed Salma Ali

Harda (M.P.)

Leave a Reply