फूलगोभी खाने मे स्वादिष्ट और विटामिन और फाइबर से भरपुर होती है कम केलोरी और फाइबर की अधिकता के करण भूख कम लगती है और वजन नियंत्रण मे सहायता करती है। इसमे मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। विटामिन के हड्डियों को मजबूत करता है । एंटीऑक्सीडेंट शरीर की कोशिका को नुकसान होने से बचाते है। फूल गोभी हमारी सेहत के लिए इतना महत्वपूर्ण है तो चलिए आज हम बनाते है स्वादिष्ट फूलगोभी की हरी मिर्च की सब्जी…..
स्वादिष्ट हरी मिर्च की फूल गोभी…..
अवश्यक सामग्री :-
- 500 ग्राम फूल गोभी
- 15-20 हरी मिर्च बारीक कटी
- 1 टुकड़ा अदरक घीसा हुआ
- 4-5 कली लहसून बारीक कटा
- 2 टमाटर कटे हुए
- 1 टेवल स्पुन हल्दी पाउडर
- 1/2 टेवल स्पुन जीरा
- 1/4 टेवल स्पुन गरम मसाला पाउडर
- 2 बड़े चम्मच तेल
- नमक स्वदानुसार
- कटा हुआ हरा धनिया
स्वादिष्ट हरी मिर्च की फूलगोभी.…..
स्वादिष्ट हरी मिर्च की फूल गोभी बनाने की विधी :-
स्वादिष्ट हरी मिर्च की फूल गोभी बनाने के लिए सबसे पहले फूलगोभी को बड़े टोकड़ो मे काट लीजिए अब इसमे थोड़ा नमक लगाकर रख देंगे की गोभी मे अगर कीड़े हो तो निकल जाये।
अब फूलगोभी को दो या तीन पानी से धोकर एक पेन मे डालिये ओर उसमे पानी डालकर हल्का सा उबाल लीजिए जिससे गोभी के सारे वैकटेरिया निकाल जाएगे। अब गोभी को गरम पानी से निकाल कर रख लीजिए।
अब एक कुकर मे 2 बड़े चम्मच तेल डालिये जब तेल अच्छा गरम हो जाये जीरा डाल दीजिए जीरा तड़क जाये अब इसमे बारीक कटा हुआ लहसून ओर अदरक डालिये। लहसून अदरक गोल्डन ब्राउन हो जाने पर कटा हुआ पियाज़ डालिये जब पियाज़ ब्राउन हो जाये इसमे कटी हुई हरी मिर्च डालिये जब मिर्च तला जाये 1/2 टेवल स्पुन हल्दी पाउडर डालकर भुने।
अब इसमे कटा हुआ टमाटर डालिये थोड़ा सा गरम मसाला पाउडर डालिये, टमाटर हल्के नरम हो जाए अब फूलगोभी डालिये स्वदानुसार नमक डालिये फूलगोभी को तब तक भुने कि फूलगोभी नरम हो जाए । अगर फूलगोभी ने पानी छोड़ा है तो अब कुकर का ढकन लगाकर तीन सिटी लगये। गेस बंद कर दीजिए।
कुकर का प्रेसर निकलने के बाद ढकन खोल कर देखिये फूलगोभी पक चुका है अब कटा हुआ हरा धनिया डालकर गरमा गरम रोटी या पुड़ी के साथ सर्व करे।

