मुगने की फली तो सभी लोग खाना पसंद करते है। मुगने की फली की सब्जी, कड़ी, संभर आदि कई तरीको से आलग-आलग् रेसिपियां बनाई जाती हैं । मुगने की फली सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है ये सुगर लेबल को कम करती है डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन बी6 के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम जैसे प्रमुख मिनरल भरपूर मात्रा में पाये जाते जो हमारे इमयूनी सिस्टम को मजबूत करता है। मुगने की फली तो अपने हमेशा खाई होगी आज हम आपको बताने जा रहे है मुगने के  फूल की सब्जी जो हेल्दी होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी खूब लगेगी एक बार खाएंगे बार-बार् खाने का मन करेगा। तो चलिए बनाते है मुगने के फूल की स्वादिष्ट सब्जी…..

स्वादिष्ट हेल्दी मुगने के फूल की सब्ज़ी

आवश्यक सामग्री :-

  • 500 ग्राम मुंगने के फूल
  • 2  बड़े पियाज़ कटे हुए
  • 1 बड़ा टमाटर कटा हुआ
  • 10 /12 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1/2 बारीक कटी हरा धनिया
  • 1/2 टेबल स्पुन हल्दी पाउडर
  • 1 टेवल् स्पुन ज़ीरा
  • 1/4 टेबल स्पुन गरम मसाला पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार

स्वादिष्ट मुंगने के फूल बनाने की रेसिपी :-

स्वादिष्ट मुंगने के फूल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मुंगने के फूलो को अच्छी तरह से देख कर सफ कर लीजिये के फूलो मे अक्सर बारीक कीड़े या मकड़ी या जाला हो तो फूलो को साफ कर लीजिये ।
अब इन फूलो को एक बड़े बाउल मे डालकर 4-5 पानी से धो लीजिये। इन्हें अब एक छानी मे निकाल लीजिये जिससे उसका पानी निथर जायेगा। अब इसे एक तरफ रख दीजिये।
अब एक पेन मे पानी डालकर मुंगने के फूलो को उबालने के लिए रख दीजिये जब फूल गल जाये ज़्यादा नही गलना है फूल गल जाये तो इन्हें एक छलनी मे निकालिए जिससे इसका पानी निथर जायेगा। अब इसे एक तरफ रख दीजिये।
अब एक पेन लीजिये 1 बड़ा चम्मच तेल डालिये। तेल गरम हो जाने पर 1 टेवल स्पुन जीरा डालिये जीरा तड़क जाये अब बारीक कटी लहसून डालिये जब लहसून गोल्डन ब्राउन हो जाये इसमे कटा हुआ पियाज़ डालकर सुनहेरा होने तक भुने अब कटी हुई हरी मिर्च डालकर भुने कुछ देर बाद 1/4 हल्दी पाउडर, थोड़ा सा गरम
 मसाला पाउडर डालकर 3 मिनिट भुने अब इसमे कटा हुआ टमाटर डालिये कुछ देर् ढकन लगा कर छोड़ दीजिये अब ढकन खोलिये टमाटर नरम हो गये है। अब इसमे मुंगने के उबले हुए फूल डालकर चलाये स्वदानुसार नमक डालकर ढकन ढाक कर रख दीजिये।
अब फूलो को तेज़ आंच पर भून लीजिये पानी पुरी तरह से सुख जाये तो बारीक कटा हरा धनिया डालकर बाउल मे निकाल लीजिये आपकी स्वादिष्ट मुगने के फूल की सब्जी तैयार है गरमगरम रोटी के साथ सर्व करें।

Syed Salma ali

Harda (M.P.)

Leave a Reply