मसूर कि दाल बहुत स्वादिष्ट होती है, इसके कई तरहा के व्यंजन बनाये जाते है जिसे सब चाव से खाना पसंद करते है मसूर की दाल जितनी स्वादिष्ट होती है, सेहत के लिए भी उतनी ही फायदेमंद होती है। मसूर दाल मे प्रोटीन ओर फाइबर प्रेचूर मात्रा मे पाया जाता है जो हमारी मांसपेशियों को मजबूत करता है और इसमे आयरन पाया जाता जो हमारे शरीर में खून(हीमोग्लोबिन) की कमी को दूर करती है और एनीमिया से बचाती ये। मसूर दाल केस्ट्रोल को कम करती है यह ह्रदय के लिए भी फायदेमंद ये…..
स्वादिष्ट खड़ी मसूर मेथी की भाजी….
आवश्यक सामग्री :-
- 125 ग्राम खड़ी मसूर
- 250 ग्राम मेथी की ताजा भाजी
- 2 तेज़ पत्ता
- 1 टेवल स्पुन लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टेवल स्पुन हल्दी पाउडर
- 1 टेवल स्पुन धनिया पाउडर
- 1/2 टेवल स्पुन गरम मसाला पाउडर
- 1 टेवल स्पुन लहसून का पेस्ट
- 1 बड़े पियाज़ का पेस्ट
- 1 टेवल स्पुन अदरक का पेस्ट
- 1 खड़े खोपरे का पेस्ट
- 2 बड़े चम्मच तेल
- नमक स्वदानुसार
- बारीक कटा हरा धनिया
स्वादिष्ट खड़ी मसूर मेथी की भाजी बनाने की विधी :-
स्वादिष्ट खड़ी मसूर मेथी कि भाजी बनाने के लिए सबसे पहले मेथी कि भाजी को दो या तीन पानी से धो कर पानी निथरने के लिए रख दीजिये।
अब एक कुकर मे आधा लीटर पानी डालकर गेस पर रखे इसमे खड़ी मसूर को धो कर डाल दीजिये, इसमे 1/2 टेवल स्पुन हल्दी पाउडर ओर 1 टेवल स्पुन तेल डालकर कुकर का ढकन लगाकर 1 या 2 सिटी लगाए ओर गेस बंद कर दीजिए।
अब एक बाउल मे 1 टेवल स्पुन लहसून का पेस्ट, 1 टेवल स्पुन अदरक का पेस्ट, 2 बड़े पियाज़ का पेस्ट, 1/2 टेवल स्पुन गरम मसाला पेस्ट, 1 टेवल स्पुन लाल मिर्च पाउडर, 1 टेवल स्पुन धनिया पाउडर, 1 टेवल स्पुन खड़े खोपरे का पेस्ट, स्वदानुसार नमक डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
अब एक पेन ले उसमे 2 बड़े चम्मच तेल डालिये जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाये तेज़ पत्ता डालिये अब जो बाउल मे मसाला मिक्स करके रखा हुआ है उसे डालिये अब मसाले को 15 से 20 मिनिट भुनना है जब मसाला तेल छोड़ दे अब इसमे मेथी कि भाजी डालकर कुछ देर चलाइये।
अब उबली हुई मसूर दाल को देखे दाल मे पानी है तो पानी को अलग निथर ले अब डाल को भी मसाले मे डाल कर चलाइये ओर ढकन लगाकर गेस पर पकने दे जब डाल मे तरी आ जाये कटा हुआ हरा धनिया डालकर गेस बंद कर दीजिए आपकी स्वादिष्ट खड़ी मसूर मेथी कि भाजी तैयार है । गरमगरम पुड़ी या रोटी के सांथ सर्व करें।

