Skip to content
ताज़ा खबर
लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजितपुलिस एवं जिला पुलिस की सख्त कार्यवाहीरन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाईकलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षणहरदा जिले की संक्षिप्त खबरेंवीरों की स्मृति में पुलिस लाइन हरदा में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रममंत्री विजय शाह ने पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया
29 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Thursday, 29 October 2026
Uncategorized

युवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण

2 min read
IMG 20261028 WA0308
Text Size:

पावनसिटी हरदा

मो. 9425045481

पुलिस की कार्यप्रणाली, नागरिक सुरक्षा एवं डायल-112 की सेवाओं से रूबरू हुए विद्यार्थी

स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस), हरदा में आयोजित जन सुरक्षा युवा सृजन जन संवाद कार्यक्रम के क्रम में आज दिनांक 28.10.2026 को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को थाना कोतवाली हरदा एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, पुलिस की जिम्मेदारियों तथा नागरिक सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। थाना भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को हवालात, मालखाना, बाल मित्र कक्ष, ऊर्जा हेल्प डेस्क, दिवस अधिकारी एवं एचसीएम (प्रधान आरक्षक लेखक) के कार्यों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस व्यवस्था एवं कानून के व्यावहारिक पक्ष की जानकारी देकर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर प्रदान करना था।

इसके पश्चात विद्यार्थियों को पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें डायल-112 आपातकालीन पुलिस सेवा की उपयोगिता, कार्यप्रणाली एवं आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित सहायता प्राप्त करने के लिए डायल-112 एक महत्वपूर्ण सेवा है।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अरुणा सिंह (महिला सुरक्षा शाखा, हरदा), सहायक उप निरीक्षक अनिता शर्मा (थाना अजाक), रेडियो शाखा से उप निरीक्षक (रेडियो) नारायण अग्निहोत्री एवं सहायक उप निरीक्षक (रेडियो) सुनील चौरे, महाविद्यालय की ओर से प्रोफेसर डॉ. शारदा पाण्डेय, डॉ. योगेश गौर एवं डॉ. प्रियंका राय उपस्थित रहे।

इस प्रकार के भ्रमण एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे युवा वर्ग में कानून के प्रति सम्मान और नागरिक सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

What do you think?

Leave a comment