Skip to content
ताज़ा खबर
किशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोरनिमाड़ की लोककलाओं और संत सिंगाजी की महिमा से सजा उत्सव‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजितमिडिल स्कूल के पास चाकू एवं लाठी से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री डॉ. यादव के हरदा आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागतकल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानित
13 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 13 October 2026
खंडवा

किशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआ

2 min read
IMG 20261012 WA0096
Text Size:

पावनसिटी खण्‍डवा

 संपादक सैयद अशफाक अली 

मो. 9425045481

खण्‍डवा– मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन – खण्‍डवा के सहयोग से हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में उनकी जन्‍मस्‍थली खण्‍डवा के पुलिस परेड ग्राउण्‍ड पर दो दिवसीय ‘राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान अलंकरण समारोह एवं गीत – संगीत संध्‍या’ का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन सोमवार शाम को ‘ये शाम मस्‍तानी’ गीत – संगीत संध्‍या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम महापौर श्रीमती अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेडे, कलेक्टर  ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक  अगम जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  ऐश्वर्य वर्मा ,अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला द्वारा किया गया । इस अवसर पर स्‍थानीय युवा गायक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्‍तुति दी। इन कलाकारों में  सुनील शर्मा, सुश्री संध्‍या ग्रेवाल,  अंकुश पटेल,  रजत लाड़, सुश्री रोशनी पहलवान एवं सुश्री पूजा पुरा शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन  प्रदीप जैन ने किया।

उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान अलंकरण समारोह एवं गीत-संगीत संध्‍या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष – 2026 से सुविख्‍यात अभिनेता श्री रघुवीर यादव को अलंकृत किया जाएगा। अलंकरण समारोह के बाद सुविख्‍यात गायक श्री सुदेश भोंसले एवं साथी, मुम्‍बई की गीत – संगीत प्रस्‍तुति होगी। यह कार्यक्रम सायं 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रवेश पूर्णतः नि:शुल्‍क रहेगा।

What do you think?

Leave a comment