Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
23 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
Uncategorized

गुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द किया

2 min read
IMG 20261123 WA0107

 

मध्य प्रदेश के ग्राम बिल्लोद, थाना किल्लौद, जिला खंडवा मे 12 जुलाई 2026 को फरियादी ओमप्रकाश पिता हरे सिंह भिलाला, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बिल्लोद, थाना किल्लौद, जिला खंडवा द्वारा अपनी 15 वर्षीय पुत्री के दिनांक 11/07/2026 को घर से बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट थाना कोतवाली हरदा में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 453/26, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त प्रकरण में अपहृत बालिका की शीघ्र दस्तयाबी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा द्वारा एसडीओपी हरदा को आवश्यक निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के पालन में एसडीओपी हरदा द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को बालिका की शीघ्र दस्तयाबी हेतु टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा टीम गठित कर बालिका की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22/11/2026 को अपहृत बालिका को ग्राम केलनपुर से सकुशल दस्तयाब किया गया।

दस्तयाबी के पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर बालिका की सहमति एवं नियमानुसार उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।

उक्त कार्रवाई में सउनि भगवानदास यादव, महिला आरक्षक वैशाली परते एवं साइबर आरक्षक कमलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What do you think?

Leave a comment