Skip to content
ताज़ा खबर
पुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तारपरिवहन विभाग ने 9 स्कूली बसों का फिटनेस निरस्त किया 20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
21 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Saturday, 21 November 2026
Uncategorized

शासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया

1 min read
IMG 20261121 WA0088

पावनसिटी खंडवा

मो. 9425045481

खंडवा– कौशल विकास संचालनालय के निर्देशानुसार शनिवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खंडवा में संस्था स्तर के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों के समक्ष लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के 5 वें कौशल दीक्षांत समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य  हितेषी सुरागे द्वारा अखिल भारतीय व्यवसाय परीक्षा-2026 में उत्तीर्ण नियमित प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया गया। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी प्रशिक्षार्थियों को राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाणपत्र एवं शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री नितिन कुशवाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती रानी वर्मा के अलावा आईटीआई स्टाफ, प्रशिक्षण अधिकारी तथा वर्तमान व पूर्व प्रशिक्षाणार्थी भी उपस्थित थे।

What do you think?

Leave a comment