Skip to content
ताज़ा खबर
20 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 20 November 2026
Uncategorized

परिवहन विभाग ने 9 स्कूली बसों का फिटनेस निरस्त किया 

2 min read
FB IMG 1795169690206

पावनसिटी खण्डवा

मो. 9425045481

परिवहन विभाग की कार्यवाही में 9 स्कूली बसों से 77,000/- रूपये शमन शुल्क वसूला, एक स्कूल बस का फिटनेस निरस्त की

गुरुवार को कलेक्टर  ऋषव गुप्ता के निर्देश पर आरटीओ श्रीमती निशा चौहान ने खण्डवा एवं मूंदी क्षेत्र में स्कूल बसों की चेकिंग की। निरीक्षण अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने स्कूल बसों के वैध बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमीट, प्रदूषण संबंधी प्रमाणपत्र, अग्निशमन यंत्र, व्ही.एल. टी. डिवाइस, फर्स्ट एड बॉक्स, रेट्रो रिफलेक्टर टेप, ओव्हरलोडिंग तथा बकाया मोटरयान कर संबंधी बिन्दुओं पर जांच की।

आरटीओ श्रीमती चौहान ने बताया कि चेकिंग के दौरान बेन्स पब्लिक स्कूल, रेवोत्तमा इंटरनेशनल स्कूल एवं लायंस हायर सेकेण्डरी स्कूल की बसों में दस्तावेज जैसे परमिट, फिटनेस, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र, व्ही.एल.टी. डिवाइस, फर्स्ट एड बॉक्स रेट्रो रिफलेक्टर टेप चेक किये गये। निरीक्षण के दौरान स्कूल बसों में लगे हुए अग्निशमन यंत्र को सुरक्षा की दृष्टि से उपयोग करने के संबंध में समझाया गया। जिन बसों में कमियां पायी गई एवं वैध दस्तावेज नहीं पाये गए उन कुल 9 स्कूली बसों से 77,000/- रूपये शमन शुल्क जमा कराया गया। इसके अलावा एक स्कूल बस का फिटनेस निरस्त भी किया गया। साथ ही सभी स्कूल संचालक तथा बस चालकों को अपनी बाहन के वैद्य दस्तावेज साथ रखने तथा वाहन पूर्ण रूप से फिट होने पर ही संचालित करने हेतु निर्देशित गया।

 

What do you think?

Leave a comment