Skip to content
ताज़ा खबर
7 दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभबाल दिवस पर न्यायोत्सव मनाया गयाविश्व मधुमेह दिवस मनाया गयानवजात शिशु सप्ताह आज से 21 नवम्बर तक मनाया जाएगाकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षणबिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर 14 से 20 नवंबर तक मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव सप्ताहहण्डिया-सुल्तानपुर फीडर पर होगा सुधार कार्य, सुल्तानपुर क्षेत्र में 6 घंटे बंद रहेगी बिजलीअग्नि दुर्घटना से घर गृहस्ती जलने से महिल को 11,500 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतअवैध मादक पदार्थ एमडी 6.51 ग्राम जप्त सिविल लाईन हरदा की प्रभावी कार्यवाही न्यायाधीश चौधरी ने किया जिला जेल का निरीक्षण
15 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 15 November 2026
Uncategorized

7 दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

2 min read
IMG 20261114 WA0194
Text Size:

पावनसिटी हरदा

मो. 9425045481

खंडवा – राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्धारित प्रावधानों के तहत खंडवा में दिनांक 13 से 19 नवंबर तक 7 दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संभागीय सेनानी, होमगार्ड्स इंदौर श्रीमती प्रीतिबाला सिंह और जिला सेनानी, होमगार्ड्स इंदौर श्रीमती मधु राजेश तिवारी भी उपस्थित थे। जिला सेनानी खंडवा श्री आशीष कुमार कुशवाहा ने इस अवसर पर बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 110 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। जिनमें माय भारत में पंजीकृत युवा शामिल हैं।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन एवं आपदा मित्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही संपन्न कराई गई। जिला सेनानी श्री आशीष कुमार कुशवाहा द्वारा आपदा मित्र योजना के संगठनात्मक स्वरूप, आपदा मित्रों की भूमिका, दायित्व एवं आपदा प्रबंधन में उनके महत्व पर प्रशिक्षण सत्र लिया गया।

होमगार्ड्स एवं एसडीईआरएफ की प्रशिक्षित टीम तथा कंपनी कमांडर श्री रविन्द्र महिवाल द्वारा रस्सियों की विभिन्न गांठें बांधने की तकनीक, बाढ़ एवं जल बचाव कार्यों में प्रयुक्त उपकरणों तथा उनके व्यावहारिक उपयोग की परिचयात्मक जानकारी दी गई।

इस सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान बाढ़ एवं जल बचाव, अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, ध्वस्त संरचनाओं में खोज एवं बचाव, सर्पदंश, आकाशीय बिजली से बचाव तथा अन्य आपदा प्रबंधन तकनीकों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण होमगार्ड्स एवं एस डी ई आर एफ की प्रशिक्षित टीमों तथा विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आपदा की स्थिति में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में सक्षम बनाकर एक प्रशिक्षित स्वयंसेवी दल तैयार करना है, जो आगामी सिंहस्थ-2028 सहित खंडवा जिले की आपदा संवेदनशील परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों में प्रभावी सहयोग दे सके।

What do you think?

Leave a comment