Skip to content
ताज़ा खबर
बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर 14 से 20 नवंबर तक मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव सप्ताहहण्डिया-सुल्तानपुर फीडर पर होगा सुधार कार्य, सुल्तानपुर क्षेत्र में 6 घंटे बंद रहेगी बिजलीअग्नि दुर्घटना से घर गृहस्ती जलने से महिल को 11,500 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतअवैध मादक पदार्थ एमडी 6.51 ग्राम जप्त सिविल लाईन हरदा की प्रभावी कार्यवाही न्यायाधीश चौधरी ने किया जिला जेल का निरीक्षणन्यायाधीश चौधरी ने किया जिला जेल का निरीक्षणकिसान त्रस्त सरकार और जिला प्रशासन मस्त -मोहन सांई हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तारबेटी कनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते 4 स्वर्ण पदक, जिले हरदा की बेटी नाम किया रोशनअधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
13 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 13 November 2026
Uncategorized

बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर 14 से 20 नवंबर तक मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव सप्ताह

2 min read
IMG 20261112 WA0198
Text Size:

 

पावनसिटी खंडवा 

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती को हर वर्ष राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्य सरकार 14 से 20 नवंबर तक “जनजातीय गौरव सप्ताह” मनाने जा रही है। जनजातीय कार्य मंत्री कुँवर विजय शाह ने भगवान बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव सप्ताह के आयोजन की तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को भोपाल के “मंत्रालय” से समीक्षा बैठक ली और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह और जनजातीय कार्य आयुक्त  तरुण राठी भी उपस्थित थे। मंत्री श्री विजय शाह ने इस अवसर पर बताया कि 16 नवम्बर को खंडवा जिले में राज्यस्तरीय भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होगा। इसके अलावा 14 नवम्बर को जबलपुर, 15 नवम्बर को धार एवं जोबट, जिला आलीराजपुर और धार जिले में 15 नवम्बर को होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़कर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

बैठक में छात्रावास/आश्रम शालाओं के लिये निर्देश दिये गये कि जनजातीय गौरव सप्ताह के दौरान निबंध, भाषण प्रतियोगिताएँ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। पालक समिति की बैठक समय पर हो। विद्यार्थियों के लिये विशेष भोजन की व्यवस्था भी की जाये। विभागीय हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल और विशिष्ट विद्यालयों को भी निर्देश दिये गये हैं कि इस दौरान सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन हो। निबंध, भाषण प्रतियोगिता के साथ जनजातीय नृत्य, नाटक, संगीत, रंगोली और चित्रकला जैसी गतिविधियाँ भी की जायें।

जनजातीय विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रमों के लिये भी निर्देश दिये गये। प्रत्येक 88 जनजातीय विकासखण्ड में कार्यक्रम आयोजित होंगे। दिनांक 18 से 20 नवम्बर तक स्थानीय रूप से चयनित ग्रामों में जनजातीय गौरव चौपाल का आयोजन किया जाये, जिसमें जनजातीय जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित हो। इसी प्रकार प्रत्येक जिला मुख्यालय स्तर पर सांस्कृतिक रैली का आयोजन कर मंत्री/स्थानीय जन-प्रतिनिधियों का प्रभावी नेतृत्व और सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। जनजातीय जिला स्तरीय कार्यक्रमों में सांस्कृतिक रैली में जनजातीय समाज की लोक-कला, परम्पराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक की प्रस्तुति सुनिश्चित की जाएगी। सांस्कृतिक रैली में जनजातीय परम्परागत वेशभूषा और वाद्य यंत्रों का उपयोग भी सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

What do you think?

Leave a comment