Skip to content
ताज़ा खबर
हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तारबेटी कनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते 4 स्वर्ण पदक, जिले हरदा की बेटी नाम किया रोशनअधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिए
10 Nov 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
Uncategorized

हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

2 min read
IMG 20261110 WA0069
Text Size:

पावसिटी हरदा

मो. 9425045481

थाना हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स (MD Drugs) के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल ₹24,000/- का मशरूका जब्त

पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों (ड्रग्स) के क्रय-विक्रय एवं तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना हंडिया पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से अवैध एम.डी. ड्रग्स और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 09.11.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि वसीम खान निवासी प्यादापुरा, हंडिया अवैध रूप से एम.डी. ड्रग्स लाने और बेचने का कार्य करता है। सूचना थी कि आरोपी हरदा तरफ से बस में बैठकर एम.डी. ड्रग्स लेकर हंडिया आने वाला है।

मुखबिर से प्राप्त इस सूचना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एसडीओपी महोदय को तुरंत अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशों के पालन में, थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर हंडिया बायपास सर्विस रोड के पास घेराबंदी की गई।

मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति (वसीम खान) को बायपास रोड के पास आते देखा गया। पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को हिकमत अमली से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी की एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपी वसीम पिता कदीर खान (उम्र 22 वर्ष, निवासी प्यादापुरा हंडिया) के पहने हुए चड्डे की जेब से:पारदर्शी पन्नी में रखा सफेद मटमैले रंग का अवैध मादक पदार्थ—एम.डी. ड्रग्स (वजन 1.40 ग्राम, कीमती लगभग ₹14,000/-)

एक रेडमी कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल फोन (कीमती लगभग ₹10,000/-)

कुल जब्त मशरूका: ₹24,000/-

जब्तशुदा मादक पदार्थ को विधिवत सीलबंद कर मौके पर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना हंडिया में अपराध क्रमांक 523/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार जेल वारंट बनने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

What do you think?

Leave a comment