Skip to content
ताज़ा खबर
दीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजितपुलिस एवं जिला पुलिस की सख्त कार्यवाही
7 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Saturday, 7 November 2026
Uncategorized

धनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराए

1 min read
IMG 20261106 WA0169
Text Size:

धनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत ग्रामीणजनों को उनके आवासीय अधिकारों के पंजीकृत अभिलेख उपलब्ध कराए गए*

खंडवा -ग्रामीण परिवारों को उनके आवासीय अधिकारों का विधिवत पंजीकृत अभिलेख उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन ने “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीकरण” योजना प्रारंभ की है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रदेश में ग्रामीण पात्र परिवारों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख कराए गए।

पंधाना के एसडीएम श्री दिनेश सावले ने बताया कि शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर शासन के निर्देश अनुसार “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना” के तहत ग्राम डापकिया में विधायक श्रीमती छाया गोविंद मोरे की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ग्राम डापकिया के 100 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना से लाभान्वित किया गया। विधायक श्रीमती मौरे ने अपने संबोधन में ग्राम डापकिया में स्वामित्व योजना संबंधी शतप्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर राजस्व टीम की प्रशंसा की।

What do you think?

Leave a comment