Skip to content
ताज़ा खबर
विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन दुग्ध व्यवसाय से डेयरी उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बने- नवनीत अग्रवालमिशन संचालक ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजासात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षणबहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तारहरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ किया- कलेक्टर सिद्धार्थ जैनकलेक्टर कुमार सत्यम होंगे हरदा जिले के नए कलेक्टरसरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल की छात्र -छात्राओं ने दिवाली का भ्रमण कियाकिशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर
18 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 18 October 2026
राष्ट्रीय

इस्लाम दुनिया के सबसे अनुशासित, वैज्ञानिक और महान धर्मों में से एक-बसवराज रायरेड्डी

1 min read
Text Size:

भारत के कर्नाटक सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बसवराज रायरेड्डी का धर्म और इस्लाम को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया व राजनीतिक गलियारों में तेजी से वायरल हो रहा है। कुकनूर (कोप्पल) में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि इस्लाम दुनिया के सबसे अनुशासित, वैज्ञानिक और महान धर्मों में से एक है। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि वे भी अपने जीवन में कम से कम एक बार मक्का जाना चाहते हैं और कुरान का अध्ययन करना चाहते हैं।

मंत्री रायरेड्डी के इस बयान के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और हिंदू संगठनों ने उन पर तीखा हमला बोला है। विपक्षी दल ने उन पर सनातन धर्म को नीचा दिखाने का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद रायरेड्डी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी धर्म का अनादर नहीं किया, बल्कि सभी धर्मों के अच्छे मूल्यों का सम्मान करने की बात कही थी।

What do you think?