Skip to content
ताज़ा खबर
नर्मदापुरम के उप पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा नवीन पदस्थापना सतना के लिए कार्यमुक्त हुआप्रधान जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल हरदा का औचक निरीक्षणकलेक्टर गुप्ता ने “किसान एग्रो” औद्योगिक इकाई का भ्रमण कियाराजस्व विभाग की कार्रवाई, 43 हजार रुपये की वसूली हेतु कुर्की प्रक्रिया कीबायपास रोड पर ब्लैकआउट मॉकड्रिल हुई,हवाई हमले का सायरन बजते ही बिजली बंदःजन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर-एसपी ने किया बागरूल व हंडिया का भ्रमणकलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जमकर फटकार बोल पढ़ाने आए हो या आंदोलन करनेपुलिस ने चलाया बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान‘‘ के तहत खण्डवा नगर निगम में शिविर सम्पन्नखंडवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 220 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
29 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 29 November 2026
Uncategorized

नर्मदापुरम के उप पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा नवीन पदस्थापना सतना के लिए कार्यमुक्त हुआ

4 min read
FB IMG 1795921455056

 

पावनसिटी- संपादक सैयद अशफाक अली

मो.-9425045481

अलविदा नहीं सिर्फ विदा 

बाय बाय नर्मदापुरम

मध्यप्रदेश के नर्मदा पुरम जिले से नवीन पदस्थापना स्थल सतना के लिए कार्यमुक्त हुआ। उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), नर्मदापुरम के रूप में अपने 4 वर्ष साढ़े 7 माह के कार्यकाल के दौरान मुझे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन, सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना, मीडिया बंधुओं के सकारात्मक सहयोग तथा जिले के सम्मानित नागरिकों और शुभचिंतकों के स्नेह, विश्वास एवं आत्मीयता के साथ कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह कार्यकाल मेरे लिए केवल एक प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि अनुभवों, सीख, संबंधों और अविस्मरणीय स्मृतियों से भरी एक महत्वपूर्ण यात्रा रहा है।

मेरे स्थानांतरण के अवसर पर मैं हृदय की गहराइयों से उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने हर परिस्थिति में मेरा साथ दिया, मार्गदर्शन प्रदान किया और जनसेवा के संकल्प को सार्थक बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विशेष रूप से मैं अपने वरिष्ठ अधिकारियों का हृदय से आभारी हूँ। पूर्व पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह सर, साइकृष्ण एस थोटा सर के मार्गदर्शन, वर्तमान पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला सर के थोड़े समय के पर प्रेरणादायी और प्रभावी नेतृत्व तथा पूर्व में पदस्थ रहे अवधेश प्रताप सिंह सर, आशुतोष मिश्रा सर एवं वर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन सर के सहयोग और प्रोत्साहन ने मुझे सदैव बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी। आप सभी से प्राप्त मार्गदर्शन मेरे लिए अमूल्य पूँजी है, जिसे मैं अपने आगामी दायित्वों में भी साथ लेकर चलूँगा।

जिले और यातायात में पदस्थ रनि सुनीता पटेल, सूरज जमरा, नरेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व पदस्थ रनि विनय अडलक़  सूबेदार ईशान रिछारिया सहित अपने सभी सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। आपकी निष्ठा, समर्पण, मेहनत और टीम भावना के बिना यातायात व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना और जनहित में किए गए प्रयासों को आगे बढ़ाना संभव नहीं था। किसी भी उपलब्धि का श्रेय अकेले किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उस पूरी टीम को जाता है, जो एक साझा उद्देश्य के लिए एकजुट होकर काम करती है।

मीडिया बंधुओं का भी मैं विशेष रूप से आभारी हूँ, जिन्होंने जनहित के मुद्दों को जिम्मेदारी के साथ समाज तक पहुँचाने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पुलिस और जनता के बीच संवाद को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिले के सम्मानित नागरिकों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों से प्राप्त सुझाव, सहयोग, स्नेह और विश्वास ने मेरी कार्ययात्रा को और अधिक सार्थक बनाया।

इस अवसर पर मन में एक शेर बरबस याद आता है—

“राहें बदलती हैं, मंज़िलें बदल जाती हैं,

वक़्त के साथ कई महफ़िलें बदल जाती हैं।

मगर जो दिलों में जगह बना लेते हैं,

उनके जाने से कहाँ यादें बदल जाती हैं!”

नर्मदापुरम की इस पावन भूमि से जुड़ी यादें, यहाँ के लोगों का अपनापन और आप सभी के साथ बिताए गए पल सदैव मेरे हृदय में सुरक्षित रहेंगे। पद और पदस्थापना अस्थायी हैं, लेकिन उनसे जुड़े आत्मीय संबंध और अच्छी स्मृतियाँ जीवन भर साथ चलते हैं।

मैं मानता हूँ कि दुनिया गोल है और मध्यप्रदेश तो अपना परिवार है। आज कार्यस्थल बदल रहा है, रास्ते अलग हो रहे हैं, लेकिन संबंधों की डोर नहीं टूट रही। जीवन की राहों में फिर कभी, कहीं न कहीं मुलाकात अवश्य होगी। इसलिए मैं आप सभी से अलविदा नहीं कहूँगा, क्योंकि अलविदा में बिछड़ने का भाव है; मैं केवल “विदा” कहूँगा, क्योंकि इसमें फिर मिलने की उम्मीद और संबंधों के बने रहने का विश्वास है।

मेरे कार्यकाल के दौरान यदि जाने-अनजाने किसी को मेरी किसी बात से ठेस पहुँची हो, तो मैं हृदय से क्षमाप्रार्थी हूँ। वहीं, आप सभी ने जो स्नेह, सम्मान और सहयोग दिया, उसके लिए मैं सदैव आपका ऋणी रहूँगा।

आप सभी के प्रति पुनः हृदय से धन्यवाद एवं आभार। ईश्वर से प्रार्थना है कि नर्मदापुरम जिले में शांति, सुरक्षा, समृद्धि और जनविश्वास निरंतर बढ़ता रहे तथा आप सभी स्वस्थ, सुखी और सफल रहें।

उप निरीक्षक संतोष मिश्रा जी को पावनसिटी समाचार पत्र के संपादक सैयद अशफाक अली और टीम की ओर से नवीन पदस्थापना स्थल सतना के हार्दिक शुभकामनाएं आप जहां भी रहे वहां ऐसे ही अपना मार्गदर्शन से सतना जिले का भी दिल जीत लेंगे

यह विदाई किसी संबंध का अंत नहीं, बल्कि एक नई मुलाकात की प्रतीक्षा है।

What do you think?

Leave a comment