Skip to content
ताज़ा खबर
राजस्व विभाग की कार्रवाई, 43 हजार रुपये की वसूली हेतु कुर्की प्रक्रिया कीबायपास रोड पर ब्लैकआउट मॉकड्रिल हुई,हवाई हमले का सायरन बजते ही बिजली बंदःजन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर-एसपी ने किया बागरूल व हंडिया का भ्रमणकलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जमकर फटकार बोल पढ़ाने आए हो या आंदोलन करनेपुलिस ने चलाया बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान‘‘ के तहत खण्डवा नगर निगम में शिविर सम्पन्नखंडवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 220 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणस्कूल बसों के चेंकिग अभियान में 55 हजार रूपये जुर्माना वसूलाथाना छीपाबड़ पुलिस के द्वारा अवैध शराब की तस्करी के फरार आरोपी को किया गिरफ्ताररेल यात्रियों को बड़ी सौगात भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस के संचालन को मिली स्वीकृति
28 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Saturday, 28 November 2026
Uncategorized

जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर-एसपी ने किया बागरूल व हंडिया का भ्रमण

3 min read
IMG 20261127 WA0213

 

प्रशिक्षण केन्द्र, गौशाला, थाना व बिस्किट इकाई का किया निरीक्षण

हरदा– कलेक्टर श्री कुमार सत्यम व पुलिस अधीक्षक  अंकित जायसवाल ने शुक्रवार को जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम बागरूल में प्रगति प्रशिक्षण केन्द्र तथा हंडिया में गौशाला, पुलिस थाना और सोयाबीन बिस्किट निर्माण इकाई का अवलोकन किया।

प्रगति प्रशिक्षण केन्द्र बागरूल का निरीक्षण

कलेक्टर एवं एसपी ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रगति प्रशिक्षण केन्द्र बागरूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की दीदियों के प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन कर प्रशिक्षण में क्या-क्या सिखाया जा रहा है, इसकी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान समूह की दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए। कलेक्टर ने कहा कि आजीविका मिशन का उद्देश्य समूह से जोड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने स्मार्ट फिश पार्लर की जानकारी दी और सीईओ जिला पंचायत को यहाँ स्मार्ट फिश पार्लर लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही सीएलएफ भवन निर्माण कराने के निर्देश दिए एवं माइक्रो क्रेडिट व सीएलएफ की राशि की जानकारी ली।

ग्राम हंडिया निवासी श्रीमती आशा केवट ने बताया कि उन्होंने अगरबत्ती मशीन से यूनिट शुरू की थी, अब बाजार में भी अगरबत्ती की दुकान लगाती हैं। उन्होंने कहा कि समूह से जुड़कर हमने अपनी पहचान खुद बनाई है। समूह की दीदी श्रीमती स्मिता ने बताया कि पहले उन्हें बहुत डर लगता था, पर जब से वह आजीविका मिशन से जुड़ी हैं, तब से उनका डर खत्म हो गया और वह आत्मनिर्भर हुईं। दीदी श्रीमती सोनू बरैटा ने वाशिंग मशीन संचालन की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वाशिंग मशीन वाली दीदियों को जिले के अस्पतालों, अन्य संस्थानों व हॉस्टलों में टॉवल, विद्यार्थियों के गणवेश एवं पर्दों की धुलाई का कार्य भी दिलवाया जाए।

हंडिया में गौशाला का किया निरीक्षण

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने गौशाला हंडिया का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गौवंश की संख्या तथा चारे और भूसे की उपलब्धता की जानकारी ली। गोबर के उपयोग की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि गोबर से खाद बनाया जाए, इसके लिए वर्मी कम्पोस्टिंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही गौशाला में बारिश के पानी को एकत्र करने के लिए टैंक निर्माण कराने तथा पानी की सप्लाई हेतु टंकी का प्राक्कलन तैयार कराने के निर्देश दिए।

पुलिस थाना हंडिया का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं एसपी ने हंडिया पुलिस थाने का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने थाने की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाने के विभिन्न कक्षों, मालखाना, हवालात और कार्यालय कक्ष का अवलोकन किया गया तथा संधारित किए जाने वाले महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच की गई।

सोयाबीन बिस्किट इकाई का अवलोकन

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने फलक स्व-सहायता समूह की दीदी श्रीमती खतीजा बेगम की हंडिया स्थित बिस्किट निर्माण इकाई का अवलोकन किया। उन्होंने इकाई की लागत व कार्य प्रणाली की जानकारी ली। खतीजा बेगम ने बताया कि पीएमएफएमई योजना के तहत 8 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने सोयाबीन उत्पादों की यूनिट स्थापित की। योजना के तहत विभाग द्वारा उन्हें 2.80 लाख रुपये का अनुदान भी प्राप्त हुआ। खतीजा बेगम अब हंडिया में सोयाबीन से बनने वाले बिस्किट, कुकीज आदि का उत्पादन कर रही हैं। साथ ही अपने उत्पादों को हरदा के स्थानीय बाजार, आंगनवाड़ियों व जिम में आने वाले लोगों को सप्लाई कर रही हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जनपद व तहसील में सभी बैठकों व कार्यक्रमों में समूह की दीदियों के माध्यम से बेकरी आइटम का उपयोग किया जाए।

What do you think?

Leave a comment