Skip to content
ताज़ा खबर
राजस्व विभाग की कार्रवाई, 43 हजार रुपये की वसूली हेतु कुर्की प्रक्रिया कीबायपास रोड पर ब्लैकआउट मॉकड्रिल हुई,हवाई हमले का सायरन बजते ही बिजली बंदःजन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर-एसपी ने किया बागरूल व हंडिया का भ्रमणकलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जमकर फटकार बोल पढ़ाने आए हो या आंदोलन करनेपुलिस ने चलाया बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान‘‘ के तहत खण्डवा नगर निगम में शिविर सम्पन्नखंडवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 220 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणस्कूल बसों के चेंकिग अभियान में 55 हजार रूपये जुर्माना वसूलाथाना छीपाबड़ पुलिस के द्वारा अवैध शराब की तस्करी के फरार आरोपी को किया गिरफ्ताररेल यात्रियों को बड़ी सौगात भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस के संचालन को मिली स्वीकृति
27 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 27 November 2026
Uncategorized

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जमकर फटकार बोल पढ़ाने आए हो या आंदोलन करने

2 min read
IMG 20261127 WA0089

परीक्षा छोड़कर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्रों को रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने ने जमकर फटकार बोल पढ़ाने आए हो या आंदोलन करने

रीवा- ज्ञानोदय ट्राइबल छात्रावास की अव्यवस्थाओं और अधीक्षक के कथित दुर्व्यवहार से परेशान सैकड़ों छात्र बुधवार दोपहर स्कूल यूनिफॉर्म में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए। खास बात यह रही कि छात्र अपनी परीक्षाएं छोड़कर कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे थे। छात्रों के अचानक कलेक्ट्रेट पहुंचने से प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई।छात्रों के पीछे-पीछे विद्यालय के प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक भी कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने बच्चों को समझाने और वापस विद्यालय ले जाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र कलेक्टर से मुलाकात करने की मांग पर अड़े रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में छात्रों के एकत्र होने और उनके हाल में बैठने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अपने चैंबर से बाहर आए और सीधे बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं।इस दौरान छात्रों ने छात्रावास अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके साथ आए दिन अभद्र व्यवहार किया जाता है। अधीक्षक बातचीत के दौरान गाली-गलौज और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। छात्रों ने यह भी शिकायत की कि छात्रावास में शासन द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में कई बार अधीक्षक और प्राचार्य से शिकायत की गई, लेकिन उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा।छात्रों ने छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं की भी पोल खोली। उन्होंने बताया कि परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और शौचालय भी काम नहीं कर रहे हैं। इसके चलते उन्हें रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तमाम शिकायतों के बावजूद विद्यालय प्रबंधन की ओर से व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

What do you think?

Leave a comment