Skip to content
ताज़ा खबर
राजस्व विभाग की कार्रवाई, 43 हजार रुपये की वसूली हेतु कुर्की प्रक्रिया कीबायपास रोड पर ब्लैकआउट मॉकड्रिल हुई,हवाई हमले का सायरन बजते ही बिजली बंदःजन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर-एसपी ने किया बागरूल व हंडिया का भ्रमणकलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जमकर फटकार बोल पढ़ाने आए हो या आंदोलन करनेपुलिस ने चलाया बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान‘‘ के तहत खण्डवा नगर निगम में शिविर सम्पन्नखंडवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 220 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणस्कूल बसों के चेंकिग अभियान में 55 हजार रूपये जुर्माना वसूलाथाना छीपाबड़ पुलिस के द्वारा अवैध शराब की तस्करी के फरार आरोपी को किया गिरफ्ताररेल यात्रियों को बड़ी सौगात भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस के संचालन को मिली स्वीकृति
27 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 27 November 2026
Uncategorized

बायपास रोड पर ब्लैकआउट मॉकड्रिल हुई,हवाई हमले का सायरन बजते ही बिजली बंदः

2 min read
FB IMG 1795796098822

हरदा में हवाई हमले का सायरन बजते ही बिजली बंदः जवानों ने घायलों को भेजा अस्पताल, बम विस्फोट-बचाव का अभ्यास किया गया

मध्य प्रदेश के हरदा में शुक्रवार शाम बायपास रोड पर ब्लैकआउट मॉकड्रिल हुई। इसमें होमगार्ड और एसडीईआरएफ के 20 जवानों के साथ सिविल डिफेंस के 100 जवान शामिल हुए। अभ्यास आधे घंटे में पूरा हुआ। मॉकड्रिल शाम 7 बजे हवाई हमले का सायरन बजने के साथ शुरू हुई। सायरन बजते ही इलाके की बिजली बंद कर दी गई। इसके बाद आपातकालीन टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया।अभ्यास में बम विस्फोट और आग लगने की स्थिति दिखाई गई। टीमों ने घायलों को बचाने, आग बुझाने और स्ट्रेचर से एम्बुलेंस तक पहुंचाकर इलाज के लिए भेजने का प्रदर्शन किया। लड़कियों ने भी अभ्यास में हिस्सा लिया।

पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड और एसडीईआरएफ की टीमें मौजूद रही। एसडीईआरएफ ने मलबे में फंसे लोगों को निकालने और प्राथमिक उपचार देने का प्रदर्शन किया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के उपकरण दिखाए।

होमगार्ड की प्लाटून कमांडर रक्षा राजपूत ने बताया कि मॉकड्रिल का मकसद लोगों और प्रशासन को आपात स्थिति के लिए तैयार करना है। इसमें सायरन बजने पर लाइट बंद करना, सुरक्षित जगह पहुंचना और बचाव अभियान चलाना शामिल है।अधिकारियों ने बताया कि अभ्यास में सभी विभागों के बीच तालमेल परखा गया। शहर में समय-समय पर ऐसी मॉकड्रिल कराई जाएगी। लोगों से कहा गया कि सायरन बजने पर घबराएं नहीं, लाइट बंद करें और सुरक्षित जगह पर जाएं।

एएसपी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि साल में दो बार ऐसी मॉकड्रिल होगी। उन्होंने कहा कि यह आपात स्थिति संभालने का अभ्यास है, जिसमें पुलिस, प्रशासन और आम लोग सीखते हैं।मिश्रा ने बताया कि इस बार बम विस्फोट और आग लगने की स्थिति संभालने का प्रदर्शन किया गया। इसमें एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, पुलिस, ट्रैफिक और बिजली कंपनी की टीमें शामिल थीं।

What do you think?

Leave a comment