पावनसिटी हरदा
संपादक-सैयद अशफाक अली
मो.-9425045481
हरदा-मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा के मार्गदर्शन में 27 नवंबर 26 को बालविवाह निशेध दिवस के अवसर पर जिला पुलिस द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विध्यालय हरदा के छात्रावास में रहने वाले बालक/बालिकाओं को बालविवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा की रोकथाम हेतु विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा शाखा से डीएसपी अरुणा सिंह द्वारा छात्र – छात्राओं को बालविवाह के दुष्परिणामों एवं इससे जुडे कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। विध्यार्थियों को समझाया गया की बाल विवाह न केवल एक कानूनी अपराध है बल्कि यह बच्चो के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में भी बडी बाधा है। उन्होने अपील की कि स्वयं जागरुक रहे, यदि उनके आस-पास कहीं भी बालविवाह की सूचना मिलती है तो तत्काल हरदा के पुलिस विभाग एवं कलेक्टर कार्यालय में सूचना दें
पुलिस चाइल्ड हेल्प लाईन 1098 पर सूचित करें। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा शाखा से डीएसफी अरुणा सिंह, प्र.आर. राजेश कुशवाह उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य श्री संतोष कुमार यादव, ब्लाक खेल समन्वयक रानी खान, होस्टल वार्डन गुलाब उईके उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित करीब 150 छात्र छात्राऔ एवं शिक्षकों को बाल विवाह रोकने तथा एक स्वस्थ ओर शिक्षित समाज के निर्माण में सहयोग देने की सामूहिक शपथ दिलाई गई ।







