Skip to content
ताज़ा खबर
प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल हरदा का औचक निरीक्षणकलेक्टर गुप्ता ने “किसान एग्रो” औद्योगिक इकाई का भ्रमण कियाराजस्व विभाग की कार्रवाई, 43 हजार रुपये की वसूली हेतु कुर्की प्रक्रिया कीबायपास रोड पर ब्लैकआउट मॉकड्रिल हुई,हवाई हमले का सायरन बजते ही बिजली बंदःजन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर-एसपी ने किया बागरूल व हंडिया का भ्रमणकलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जमकर फटकार बोल पढ़ाने आए हो या आंदोलन करनेपुलिस ने चलाया बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान‘‘ के तहत खण्डवा नगर निगम में शिविर सम्पन्नखंडवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 220 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणस्कूल बसों के चेंकिग अभियान में 55 हजार रूपये जुर्माना वसूला
28 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Saturday, 28 November 2026
Uncategorized

प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल हरदा का औचक निरीक्षण

2 min read
IMG 20261128 WA0074

पावनसिटी हरदा

मो-9425045481

बंदियों से प्रकरणों के निराकरण के बारे में ली जानकारी, साफ-सफाई व भोजन व्यवस्था मिली उत्तम

हरदा- प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश हरदा  अरविन्द कुमार रघुवंशी ने शनिवार को जिला जेल हरदा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी हरदा  चन्द्र शेखर राठौर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हरदा  एस.के. भदकारिया, विधिक सहायता अधिकारी  सौरभ दुबे,  पंकज कुमार हरणे सहायक ग्रेड-3, श्री जवाहर पारे अधिवक्ता लीगल एड,  अनीस खान अधिवक्ता लीगल एड एवं श्रीमती अंतिमा चौलकर अधिवक्ता लीगल एड उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जेल में परिरुद्ध बंदियों से उनके प्रकरणों के निराकरण संबंधी जानकारी ली गई। जेल की साफ-सफाई देखी गई, जो उत्तम पाई गई। बंदियों को प्रदाय किए जाने वाले भोजन की जांच की गई। बंदियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करवाई जाने वाली पेशियों की जानकारी ली गई एवं पेशी के संबंध में निर्देश दिए गए।

उप अधीक्षक, जिला जेल हरदा श्री दिलीप सिंह ने बताया कि बंदियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हेतु वर्तमान में तीन नवीन कक्ष निर्माण किए गए हैं, जिन्हें वी.सी. पेशी के रूप में उपयोग किया जा रहा है एवं तीन नए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हेतु नवीन रूम के निर्माण हेतु शासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। शीघ्र ही तीन नए वी.सी. रूम का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाएगा।

What do you think?

Leave a comment