Skip to content
ताज़ा खबर
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान‘‘ के तहत खण्डवा नगर निगम में शिविर सम्पन्नखंडवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 220 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणस्कूल बसों के चेंकिग अभियान में 55 हजार रूपये जुर्माना वसूलाथाना छीपाबड़ पुलिस के द्वारा अवैध शराब की तस्करी के फरार आरोपी को किया गिरफ्ताररेल यात्रियों को बड़ी सौगात भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस के संचालन को मिली स्वीकृतिजिले में आयोजित होंगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी योजनाओं की जानकारीनर्मदा घाट ग्राम सुरजना पर नाकाबंदी कर अवैध रेत परिवहन करते 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं रेत जप्तजन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षण
27 Nov 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 27 November 2026
Uncategorized

खंडवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 220 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

1 min read
IMG 20261127 WA0255

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान” के तहत नगर निगम खंडवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 220 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

खंडवा – मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम खंडवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 220 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया  इस दौरान शिविर में 178 मरीजों की उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा टीबी के 84 संभावित मरीजों का हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से परीक्षण किया गया। शिविर में 131 मरीजों की हीमोग्लोबिन जांच की गई तथा 27 पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। मेडिकल बोर्ड द्वारा दो दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सीबीएमओ एन के सेटीया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  शैलेंद्र सिंह सोलंकी सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक ,पैरामेडिकल स्टाफ अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

What do you think?

Leave a comment