Skip to content
ताज़ा खबर
जिले में आयोजित होंगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी योजनाओं की जानकारीनर्मदा घाट ग्राम सुरजना पर नाकाबंदी कर अवैध रेत परिवहन करते 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं रेत जप्तजन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया
25 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
Uncategorized

नर्मदा घाट ग्राम सुरजना पर नाकाबंदी कर अवैध रेत परिवहन करते 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं रेत जप्त

2 min read
IMG 20261125 WA0341

पावनसिटी हरदा

मो. 9425045481

ग्राम सुरजना नर्मदा घाट मार्ग पर नाकाबंदी कर अवैध रेत परिवहन करते 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं रेत जप्त, 03 अपराध पंजीबद्ध

हरदा जिले के थाना हंडिया पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम सुरजना क्षेत्र में नाकाबंदी कर 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली (अनुमानित कीमत ₹18,00,000/-) तथा उनमें भरी अवैध खनिज रेत (कुल 09 घन मीटर, अनुमानित कीमत ₹13,500/-)—कुल ₹18,13,500/- का मशरूका जप्त किया है। सभी मामलों में अज्ञात चालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 303(2) एवं खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 4/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए है

घटना एवं कार्रवाई का विवरण

दिनांक 25.11.2026 को थाना हंडिया पुलिस टीम अवैध रेत परिवहन, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु देहात भ्रमण पर रवाना हुई थी। दौराने पतारसी विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुरजना नर्मदा घाट से अवैध रूप से रेत भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आ रही हैं। सूचना पर पुलिस दल ने ग्राम सुरजना (थाने से लगभग 15 किमी पूर्व दिशा) नर्मदा घाट के ऊपर रोड पर नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान सुरजना घाट की ओर से रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आती दिखाई दीं। पुलिस को देखकर चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। आसपास तलाश करने पर भी चालक नहीं मिले। मौके पर वैध रॉयल्टी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पंचान के समक्ष विधिवत जप्ती की कार्रवाई कर वाहनों व रेत को थाना परिसर में सुरक्षित रखवाया गया।

क्र. अपराध क्रमांक, वाहन एवं ट्रॉली का विवरण जप्त रेत

1. 546/2026 धारा 303(2) BNS 21, 4 खान एवं खनिज अधिनियम

— नीले रंग का पावरटेक ट्रैक्टर, पंजीयन क्रं. MP47ZD9173 हरे रंग की ट्रॉली (“दायमा कृषि फार्म गोयत” अंकित) कीमती 6,00,000 रुपये । लगभग 03 घन मीटर रेत कीमत ₹4,500/- अज्ञात चालक फरार।

2. 547/2026 धारा 303(2) BNS 21, 4 खान एवं खनिज अधिनियम

— नीले रंग का पावरटेक ट्रैक्टर (बिना छत), पंजीयन क्रं. MP47ZE4987, नीले रंग की ट्रॉली (“मां नर्मदा कृषि फार्म” अंकित) कीमती 6,00,000 रुपये, लगभग 03 घन मीटर रेत कीमत ₹4,500/- अज्ञात चालक फरार।

3. 548/2026 धारा 303(2) BNS 21, 4 खान एवं खनिज अधिनियम

— सिल्वर रंग का आयशर ट्रैक्टर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर; इंजन: 530327451820, चेचिस: 930313554704), नीले रंग की ट्रॉली (बाजोल्या कृषि फार्म अजनई” अंकित) कीमती 6,00,000 रुपये । लगभग 03 घन मीटर रेत कीमत ₹4,500/-, अज्ञात चालक फरार।

What do you think?

Leave a comment