Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
22 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 22 November 2026
Uncategorized

नशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लिया

2 min read
IMG 20261122 WA0101

नशा मुक्त युवा अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विभिन्न खेलों में दिखाया दमखम

हरदा– भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ 100 दिवसीय अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयोजन से शासकीय महात्मा गांधी विद्यालय एवं इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुई, जिसमें लगभग 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेरा युवा भारत की ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष  राजेश वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष  नीतेश बादर, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुश्री आभा अग्रवाल, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष  विक्रांत अग्रवाल, वरिष्ठ नेता  उदय चौहान एवं मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी सुश्री श्रद्धा मित्तल ने हैंडबॉल मैदान का पूजन कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष  संदीप पटेल ने खिलाड़ियों को दिसंबर माह में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव, कमल खेल महोत्सव एवं खेलो एमपी यूथ गेम्स में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला युवा अधिकारी सुश्री श्रद्धा मित्तल ने युवाओं से नशा मुक्त अभियान से जुड़कर स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा, शासकीय महात्मा गांधी विद्यालय, बालक एवं बालिका छात्रावास तथा ग्राम रनहाईकला, विच्छापुर एवं टिमरनी सहित विभिन्न स्थानों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के परिणाम

हैंडबॉल (बालक वर्ग): प्रथम स्थान डी.एस. बाय डब्ल्यू क्लब हरदा, द्वितीय हैंडबॉल क्लब हरदा एवं तृतीय रानी दुर्गावती क्लब हरदा ने प्राप्त किया।

कबड्डी (बालिका वर्ग): प्रथम हरदा कॉर्पोरेशन, द्वितीय शक्ति व्यायामशाला एवं तृतीय शासकीय हाई स्कूल विच्छापुर रहा।

बैडमिंटन (बालक वर्ग): प्रथम विराज शर्मा एवं द्वितीय आरव अग्रवाल रहे।

शतरंज (बालिका वर्ग): प्रथम अदिति बघेल, द्वितीय मसीरा खान एवं तृतीय सारिका गौर रहीं।

100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग): प्रथम स्थान अनुष्का सैनी ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्रीड़ा अधिकारी  रामनिवास जाट, कोच  गौतम विश्वकर्मा सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

What do you think?

Leave a comment