Skip to content
ताज़ा खबर
यातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तारपरिवहन विभाग ने 9 स्कूली बसों का फिटनेस निरस्त किया 20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तारविद्युत उपभोक्ता समाधान शिविर 21 नवंबर को जिले में लगेंगेकलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 नवंबर कोखंडवा आएंगेन्याय के लिए दौड़-300 से अधिक प्रतिभागियों ने दौड़ में लिया उत्साहपूर्वक
20 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 20 November 2026
Uncategorized

न्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्न

3 min read
IMG 20261120 WA0325

पावनसिटी खंडवा

मो. 9425045481

खंडवा -“न्यायोत्सव” विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा द्वारा आमजन को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़, विधिक जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली ने न्यायिक संस्थाओं और आमजन के बीच जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव द्वारा मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

मैराथन में जिला न्यायालय खंडवा के समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी, पैरा लीगल वॉलंटियर्स तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से विधिक जागरूकता, सामाजिक सहभागिता एवं प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश दिया। मैराथन दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

एक ही मंच पर विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी

न्यायोत्सव के अंतर्गत विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक संस्थाओं ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, सेवाओं एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी आमजन को प्रदान की। प्रदर्शनी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, सामाजिक कल्याण विभाग, साइबर सेल, यातायात विभाग तथा मोतीलाल नेहरू लॉ कॉलेज की लीगल एड क्लिनिक द्वारा सहभागिता की गई। संबंधित विभागों ने अपने स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को उनके अधिकारों, उपलब्ध सुविधाओं, सरकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल संरक्षण, साइबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की।

दिव्यांग बालक को दी ट्राईसाइकिल

कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा एक बालक को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।

बाइक रैली से शहर सहित दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचा जागरूकता का संदेश

शाम को विधिक जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से आम नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, पीड़ितों के अधिकारों तथा विभिन्न विधिक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। इन कार्यक्रमों में विशेष न्यायाधीश उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय  योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  अनिल चौधरी, जिला न्यायाधीश  अरविंद सिंह टेकाम, जिला न्यायाधीश आशीष प्रताप सिंह, जिला न्यायाधीश  वीरेंद्र जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  ठाकुर प्रसाद मालवीय सहित समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण उपस्थित रहे।

What do you think?

Leave a comment