पावनसिटी हरदा
हरदा जिले के NHAI इंदौर रोड सुकनी नदी पुल के पास ट्रक क्रमांक RJ19 GK 4441 जिसका एक पहिया निकल जाने से दूसरे पहिये पर लोड अधिक आ जाने के कारण उसमें आग लग गई जिसे सुकनी नदी पुल के पास ड्राइवर द्वारा वाहन असंतुलित होने से रोका गया । ट्रक के एक टायर में आग लगी होने से धुआं दिखाई दिया, संयोगवश उसी समय यातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम सुकनी नदी पुल के पास ही पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति के दृष्टिगत निरीक्षण कर रही थी एवं यातायात पुलिस एवं एन.एच. ए. आई. के वाहन में फायर स्टिंग्यूसर रखे हुए थे जिनसे
ट्रक से निकलता हुआ धुआं देख कर यातायात पुलिस एवं NHAI की समस्त टीम तत्काल सक्रिय हुई तथा संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया एवं कुछ ही दूरी पर जहाँ एन. एच .ए .आई. की एक अन्य टीम द्वारा सड़क डिवाइडर के बीच लगे पौधों में पानी दिया जा रहा था को बुला कर ट्रक की आग पूरी तरह बुझवाई गई जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। वाहन में सौंफ ,जीरा , जैसी परचून सामग्री भरी हुई थी।







