Skip to content
ताज़ा खबर
20 Nov 2026 हरदा 22°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 20 November 2026
Uncategorized

20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

2 min read
IMG 20261120 WA0311

पावनसिटी हरदा

मो. 9425045481

पुलिस अधीक्षक हरदा  अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिरकीया अश्वनी कुमार के नेतृत्व मे पुलिस की नशे के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। पुलिस टीम द्वारा ग्राम रहटाकलां बस स्टेण्ड के पास से दो राजस्थान निवासी आरोपियों के कब्जे से 99 ग्राम एम0डी0 ड्रग्स जप्त की गई जिसकी किमत लगभग 20 लाख रूपये है।

कार्यवाही की विस्तृत जानकारी – थाना सिराली में दिनांक 17.11.26 को अप.क्र. 380/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । अपराध दोनों आरोपी विकास एवं बनेसिंह को माननीय न्यायालय पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त की गई थी जिससे एमडी के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सके ।

पुलिस रिमाण्ड पर आरोपीयों से सघनता से पूछताछ करने पर आरोपीयों द्वारा देवीसिंह पिता कुशाल सिंह निवासी रोझाना थाना गंगधार जिला झालावाड़़ का नाम बताकर एमडी ड्रग्स खरीदना बताया जिसकी तस्दीक हेतु थाने से टीम गठित कर आरोपी को साथ लेकर जिला झालावाड़ रवाना हुए , झालावाड़ में आरोपी द्वारा बताये स्थान से देवीसिंह परिहार (राजपूत) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसके द्वारा आरोपीयों को एमडी ड्रग्स बेचना बताया एवं शराब बेचने का धंधा करना बताया जिसे गिरफ्तार कर थाना लेकर आये जिसे अपराध सदर में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय हरदा पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त करने हेतु भेजा गया जिससे अवैध मादक पदार्थ के अन्य स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की जा सके ।

पुलिस टीम – थाना सिराली – उप निरीक्षक सीताराम पटेल थाना प्रभारी सिराली, उनि खुशहाल बघेलए सउनि संजय शर्मा, कमल किशोर मांझी, विनोद बरखने, प्रधान आरक्षक प्रवीण रघुवंशी, कमलेश मगरधे, आर0 सुनील, मनमोहन, सत्येन्द्र ए उमेश , रविशंकर ।

What do you think?

Leave a comment