पावनसिटी हरदा
मो-9425045481
न्याय के लिए दौड़- ‘‘विधिक जागरूकता की ओर प्रत्येक कदम’’ थीम पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा द्वारा मैराथन दौड़ एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
300 से अधिक प्रतिभागियों ने दौड़ में लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा, मैराथन के माध्यम से आमजन को विधिक अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता एवं नालसा की योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक
नालसा, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष महोदय श्री अरविंद रघुवंशी की अध्यक्षता में न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के द्वितीय दिवस दिनांक 15.11.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा आमजन में विधिक जागरूकता का प्रसार करने के उद्देश्य से जिला न्यायालय, हरदा में “Run for Justice-Each Step Towards Legal Awareness” थीम पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन पुलिस, यातायात, स्वास्थ्य, खेल के सहयोग से संपन्न हुआ।
मैराथन दौड़ का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष महोदय श्री अरविंद रघुवंशी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर 300 से अधिक प्रतिभागियों, जिनमें छात्र-छात्राए, न्यायाधीश , अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, पैरालीगल वाॅलेंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर विधिक जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
मैराथन के दौरान प्रतिभागियों द्वारा विधिक जागरूकता संबंधी नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नालसा की निशुल्क विधिक सहायता सेवाओं एवं टोल फ्री नंबर 15100 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
मैराथन दौड़ में विभिन्न वर्ग के प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को गोल्ड, सिल्वर तथा ब्रांस मैडल देकर सम्मानित किया गया।
न्यायिक अधिकारी श्रेणी में संजीव राहंगडाले न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हरदा ने प्रथम स्थान, निमिष राजा द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा द्वितीय स्थान तथा सुधीर कुमार चैधरी प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया। न्यायालयीन कर्मचारी श्रेणी में धर्मेन्द्र सूर्यवंशी ने प्रथम स्थान, अशोक कुमार उपाध्याय ने द्वितीय स्थान, रूपेन्द्र वंशकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनीस मोहम्मद खान डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रथम स्थान पर, महिला वर्ग में श्रीमती रीना तिवारी प्रथम स्थान पर रही। पैरालीगल वाॅलेंटियर में पुरूष वर्ग में दीपेन्द्र कुमार और महिला वर्ग में सायरा खान प्रथम स्थान पर रहे। स्कूल के उपस्थित हुए विद्यार्थियों में से पुरूष वर्ग में अंकेश प्रथम स्थान, महेश द्वितीय स्थान पर अखिलेश तृतीय स्थान पर रहे और महिला वर्ग में झलक जाट प्रथम स्थान पर, संस्कृति कनौजिया द्वितीय स्थान पर और योगिता तृतीय स्थान पर रहे। न्यायिक अधिकारीगण के परिवार की श्रेणी में श्रीमती संस्कृति चैधरी व मनस्व मोहन राजा प्रथम स्थान पर एवं श्रीमती मनीषा राजा तथा अविका राठौर द्वितीय स्थान पर रही।
उक्त कार्यक्रम में न्यायाधीशगण सुधीर कुमार चैधरी प्रधान न्यायाधीशकुटुंब न्यायालय, जयदीप सिंह विषेष न्यायाधीश, निमिष राजा द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश लवकेश सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चंद्रशेखर राठौर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अमित मालवीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, संजीव राहंगडाले न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा , लीगल एड डिफेंस काउंसिल, अन्य अधिवक्तागण, पैरालीगल वाॅलेंटियर्स, न्यायिक कर्मचारीगण, विभिन्न स्कूल के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
मैराथन दौड़ के बाद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें नालसा/सालसा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बैनर, पंपलेट्स, पुस्तकों को आमजन को पढ़ने हेतु रखा गया। कार्यक्रम में योजनाओं के पंपलेट्स का वितरण भी किया गया। उक्त प्रदर्शनी के अंतर्गत स्थापित जागरूकता स्टाॅल पर पैरालीगल वाॅलेंटियर्स द्वारा आगंतुकों को विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे द्वारा किया गया।






