पावनसिटी हरदा
मो. 9425045481
खंडवा – नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 15 से 21 नवम्बर तक “राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह” मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम “नन्हे शिशु, उज्ज्वल भविष्य : बेहतर कल के लिए निरंतर देखभाल” रखी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी जुगतावत ने बताया कि सप्ताह के दौरान कम वजन के एवं बीमार नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल और उनके नियमित फॉलोअप पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी जुगतावत ने बताया कि “राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह” के दौरान शिशुओं के पोषण, वृद्धि, श्रवण एवं दृष्टि क्षमता तथा मानसिक-विकास की निगरानी की जाएगी। साथ ही शिशुओं की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार एवं आवश्यकता अनुसार रेफरल की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संस्थाओं से छुट्टी मिलने के बाद भी नवजात शिशुओं की नियमित देखभाल जरूरी है। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थाओं, परिवारों एवं समुदाय के समन्वय से विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।




