Skip to content
ताज़ा खबर
कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षणबिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर 14 से 20 नवंबर तक मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव सप्ताहहण्डिया-सुल्तानपुर फीडर पर होगा सुधार कार्य, सुल्तानपुर क्षेत्र में 6 घंटे बंद रहेगी बिजलीअग्नि दुर्घटना से घर गृहस्ती जलने से महिल को 11,500 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतअवैध मादक पदार्थ एमडी 6.51 ग्राम जप्त सिविल लाईन हरदा की प्रभावी कार्यवाही न्यायाधीश चौधरी ने किया जिला जेल का निरीक्षणन्यायाधीश चौधरी ने किया जिला जेल का निरीक्षणकिसान त्रस्त सरकार और जिला प्रशासन मस्त -मोहन सांई हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तारबेटी कनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते 4 स्वर्ण पदक, जिले हरदा की बेटी नाम किया रोशन
13 Nov 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 13 November 2026
Uncategorized

कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण

1 min read
IMG 20261113 WA0217
Text Size:

पावनसिटी हरदा

मो. 9425045481

उर्वरक गुणवत्ता जांच के लिए लिए नमूने

ई-विकास प्रणाली से ही उर्वरक विक्रय करने तथा ई-टोकन के अनुसार किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

हरदा- उपसंचालक कृषि प्रकाश ठाकुर के निर्देशानुसार कृषि विभाग की अनुविभागीय कृषि अधिकारी सुश्री रचना पटेल की अध्यक्षता में टिमरनी विकासखंड स्तरीय टीम द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टिमरनी विकासखंड में राम ट्रेडिंग कंपनी, विकास एग्रो एजेंसी सहित विभिन्न कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध उर्वरक स्टॉक एवं विक्रय संबंधी अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही उर्वरकों की गुणवत्ता का परीक्षण कराने के लिए नमूने भी एकत्रित किए गए।

निरीक्षण के दौरान कृषि आदान विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि उर्वरक का विक्रय केवल ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ही करें। किसानों को ई-टोकन में दर्शाई गई समय-सीमा के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराएं तथा उर्वरक विक्रय से संबंधित समस्त अभिलेखों का नियमानुसार संधारण सुनिश्चित करें।

What do you think?

Leave a comment