Skip to content
ताज़ा खबर
अग्नि दुर्घटना से घर गृहस्ती जलने से महिल को 11,500 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतअवैध मादक पदार्थ एमडी 6.51 ग्राम जप्त सिविल लाईन हरदा की प्रभावी कार्यवाही न्यायाधीश चौधरी ने किया जिला जेल का निरीक्षणन्यायाधीश चौधरी ने किया जिला जेल का निरीक्षणकिसान त्रस्त सरकार और जिला प्रशासन मस्त -मोहन सांई हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तारबेटी कनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते 4 स्वर्ण पदक, जिले हरदा की बेटी नाम किया रोशनअधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आए
11 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 11 November 2026
Uncategorized

अवैध मादक पदार्थ एमडी 6.51 ग्राम जप्त सिविल लाईन हरदा की प्रभावी कार्यवाही 

2 min read
IMG 20261111 WA0255
Text Size:

पावनसिटी हरदा

मो. 9425045481

 

अवैध नशे के कारोबारी के विरूध्द एन डी पी एस एक्ट में थाना सिविल लाईन हरदा की प्रभावी कार्यवाही 

आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी 6.51 ग्राम कीमती करीबन 65100/ रूपये का किया गया जप्त, आरोपी मधुसुदन पिता नानकराम आंजने चढा पुलिस के हत्थे ।

पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा  अंकित जायसवाल द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश प्रदान किये गये है इसी तारतम्य मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  अमित कुमार मिश्रा एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय हरदा शालिनी परस्ते के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन आर.एस.तिवारी व्दारा अवैध मादक पदार्थों की रोक थाम हेतु चलाये गये अभियान के तहत एन डी पी एस एक्ट की कार्यवाही में महत्वपूर्ण सफलता मिली है ।

थाना सिविल लाइन हरदा में  10 नवंबर  2026 की शाम मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शासकीय नवीन माध्यमिक शाला बैरागढ हरदा नीमगांव रोड में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा है । मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुँची, जहाँ एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी एवं नियमानुसार जाँच करने पर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी 6.51 ग्राम कीमती करीबन 65100/ रूपये का बरामद हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम मधुसुदन पिता नानकराम आजने जाति गुर्जर उम्र 35 साल निवासी ग्राम काकरिया, हरदा बताया । उक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई तथा उक्त प्रकरण को विवेचना में लिया गया

थाना सिविल लाइन हरदा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।

सराहनीय योगदान – उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आर एस तिवारी, थाना प्रभारी सिविल लाईन, उपनिरीक्षक संदीप यादव ,  उमेश राजपूत,  सुभाष यदुवंशी, सचिन चौधरी विजय कोगे ,  शिव कुमार यादव तथा साइबर सेल से कमलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

What do you think?

Leave a comment