Skip to content
ताज़ा खबर
अग्नि दुर्घटना से घर गृहस्ती जलने से महिल को 11,500 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतअवैध मादक पदार्थ एमडी 6.51 ग्राम जप्त सिविल लाईन हरदा की प्रभावी कार्यवाही न्यायाधीश चौधरी ने किया जिला जेल का निरीक्षणन्यायाधीश चौधरी ने किया जिला जेल का निरीक्षणकिसान त्रस्त सरकार और जिला प्रशासन मस्त -मोहन सांई हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तारबेटी कनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते 4 स्वर्ण पदक, जिले हरदा की बेटी नाम किया रोशनअधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आए
11 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 11 November 2026
Uncategorized

न्यायाधीश चौधरी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

1 min read
Text Size:

पावसिटी खंडवा

मो. 9425045481

खंडवा – जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा  अनिल चौधरी ने बुधवार को जिला जेल खंडवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल के विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से उनके प्रकरणों में नियमित पेशी, अधिवक्ता की उपलब्धता एवं विधिक सहायता के संबंध में चर्चा की। साथ ही जेल में बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान न्यायाधीश  चौधरी ने जेल परिसर में संचालित पाकशाला का भी निरीक्षण किया ।

बंदियों से संवाद करते हुए  चौधरी ने उन्हें नियमित रूप से योग एवं व्यायाम करने तथा अपने जीवन में सकारात्मक विचारों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जेल में बिताए जा रहे समय को आत्मचिंतन, शिक्षा, योग एवं सकारात्मक बदलाव के अवसर के रूप में उपयोग करना चाहिए।

उन्होंने बंदियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “हमें इस समय का सदुपयोग कर अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए। इस दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलावर सिंह एवं जेलर   मनोज चौरसिया सहित जेल प्रशासन के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

What do you think?

Leave a comment