Skip to content
ताज़ा खबर
अग्नि दुर्घटना से घर गृहस्ती जलने से महिल को 11,500 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतअवैध मादक पदार्थ एमडी 6.51 ग्राम जप्त सिविल लाईन हरदा की प्रभावी कार्यवाही न्यायाधीश चौधरी ने किया जिला जेल का निरीक्षणन्यायाधीश चौधरी ने किया जिला जेल का निरीक्षणकिसान त्रस्त सरकार और जिला प्रशासन मस्त -मोहन सांई हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तारबेटी कनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते 4 स्वर्ण पदक, जिले हरदा की बेटी नाम किया रोशनअधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आए
11 Nov 2026 हरदा 22°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 11 November 2026
Uncategorized

अग्नि दुर्घटना से घर गृहस्ती जलने से महिल को 11,500 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

1 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा 

मो. 9425045481

कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल सहायता राशि बैंक खाते में अंतरित करने की कार्यवाही

हरदा- जिले के हरदाखास निवासी अग्नि दुर्घटना से प्रभावित सुषमा चन्द्रवंशी को जिला प्रशासन द्वारा तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देशानुसार तहसीलदार हरदा द्वारा 11,500 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत कर उनके बैंक खाते में तत्काल अंतरित करने की कार्यवाही की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुषमा चन्द्रवंशी (पिता  बालाराम) के मकान में 9 नवंबर 2026 की रात्रि अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। इस अग्नि दुर्घटना में उनके मकान को आंशिक क्षति पहुंचने के साथ ही कपड़े एवं बर्तन भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए थे।

राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी 6-4) के संशोधित प्रावधानों के तहत मकान की आंशिक क्षति के लिए 6,500 रुपये तथा कपड़े एवं बर्तनों के नुकसान की भरपाई के लिए 5,000 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इस प्रकार कुल 11,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की कार्यवाही की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा आपदा एवं दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What do you think?

Leave a comment