पावसिटी हरदा
हरदा – कार्यालय महाप्रबंधक हरदा ने बताया कि 220 के.व्ही. उपकेंद्र हण्डिया से निकल रहे 132 केव्ही हण्डिया-सुल्तानपुर फीडर पर अति आवश्यक सुधार कार्य किया जाना है। इस कारण 14 नवम्बर दिन शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक 132 केव्ही उपकेंद्र सुल्तानपुर से निकलने वाले 33 केव्ही फीडर गहाल-मगरधा, मुहालकला, सिराली एवं रहटाकला तथा इनसे जुड़े 33/11 केव्ही उपकेंद्र गहाल, झाड़पा, मगरधा, मुहालकला, खरड, सिराली, सोनपुरा, मंडीसैल एवं रहटाकला से संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। कार्य की आवश्यकता एवं परिस्थिति के अनुसार विद्युत प्रदाय बंद की समयावधि को घटाया अथवा बढ़ाया भी जा सकता है। माननीय उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।





