Skip to content
ताज़ा खबर
15 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 15 November 2026
Uncategorized

विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया

1 min read
Text Size:

पावसिटी खंडवा

खंडवा– नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के मेडिसिन विभाग द्वारा विश्व मधुमेह दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रंजीत बड़ोले, एवं मेडिसिन विभाग के सह-प्राध्यापक, डॉ. पंकज जैन, सह-प्राध्यापक, डॉ. मोहित गर्ग द्वारा चिकित्सालय में उपचार कराने आये मरीज और उनके परिजनों को इस वर्ष की थीम ’’मधुमेह पर प्रारंभिक कार्रवाई’’ या मधुमेह पर शीघ्र कार्रवाई’’ पर व्याख्यान दिया गया । उन्होंने बताया कि मधुमेह किसी भी उम्र में हो सकता है। उन्होंने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इस रोग के उपचार पर ध्यान देने और समय-समय पर जाँच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही दिल्ली से विशेष अतिथि के रूप में आये श्री डॉ अजहर अब्बास के द्वारा भी मधुमेह रोग के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज, खण्डवा के अधिष्ठाता डॉ. संजय कुमार दादु, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. ओ.पी. जुगतावत, प्रभारी सिविल सर्जन सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजीव दीक्षित, जिला चिकित्सालय के डॉ. शक्ति सिंह राठौड़ भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मेडिसिन विभाग चिकित्सक डॉ. प्रतीति जैन के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में डॉ. पंकज जैन के द्वारा आभार प्रकट किया गया।

What do you think?

Leave a comment