पावनसिटी हरदा
मो.-9425045481
खंडवा – प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 नवंबर को खंडवा आएंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर इंदौर के लिए रवाना होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2:15 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अपराह्न 3:05 पर खंडवा आएंगे तथा अपराह्न 3:20 बजे ग्राम नहाल्दा के खेल मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 5:15 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।






