खिरकिया। हरदा जिले के तहसील छीपाबड़ का मामला 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद शनिवार शाम जमकर हंगामा हुआ। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और समाज के लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन में परिजनों ने युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
मृतक की पहचान ग्राम छीपाबड़ निवासी पवन श्रीवास (24) के रूप में हुई है। वह अपने छोटे भाई योगेश के साथ फोटोग्राफी का काम करता था। योगेश के मुताबिक, 16 नवंबर की रात करीब 8 बजे ग्राम पड़वा निवासी यशवंत पटेल, पूनम पटेल, प्रशांत पटेल सहित अन्य लोगों ने दोनों भाइयों को अपने घर बुलाया था। वहां आरोपियों ने लकड़ी, मोगरी और लात-घूंसों से दोनों भाइयों की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के बाद दोनों भाइयों ने अपना इलाज भी कराया था।
पुलिस के आश्वासन पर हटाया जाम।







