पावनसिटी खंडवा
खंडवा – कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत तथा महाप्रबंधक उद्योग मनोज रावत के साथ किसान एग्रो खंडवा की फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ फैक्ट्री की उत्पादन एवं निर्माण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि किसान एग्रो में आलू, प्याज एवं लहसुन के भंडारण और परिवहन हेतु उच्च गुणवत्ता वाले पीपी लीनो बैग्स का निर्माण किया जाता है। फैक्ट्री में मालवा किंग, किसान लीनो एवं मोदी लीनो ब्रांड के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के लीनो बैग्स तैयार किए जाते हैं, जिनकी आपूर्ति देशभर में की जाती है। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने फैक्ट्री परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान किसान एग्रो परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।







