बकाया राजस्व वसूली के लिए राजस्व विभाग की कार्रवाई, 43 हजार रुपये की वसूली हेतु कुर्की प्रक्रिया की
हरदा-कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देशानुसार जिले में बकाया राजस्व वसूली के लिए राजस्व विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसीलदार हरदा श्री महेंद्र चौहान के नेतृत्व में राजस्व विभाग के दल ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत अधिरोपित शास्ति की वसूली के लिए कुर्की की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान श्री कलीम खान (प्रोपराइटर, मधुर डेयरी, सब्जी मंडी) से 35 हजार रुपये तथा श्री नादिर खान निवासी खेड़ीपुरा से 8 हजार रुपये की बकाया राशि सहित कुल 43 हजार रुपये की वसूली के लिए कुर्की की प्रक्रिया की तहसीलदार महेंद्र चौहान ने बताया कि जिले में बकाया राजस्व वसूली को लेकर अभियान निरंतर जारी रहेगा। अन्य बकायादारों के साथ ही खनिज वसूली एवं बैंक आर.आर.सी. प्रकरणों में भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी







