हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल

कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारियों के साथ हुई बैपीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चुके हैं लाभहरदा 31 अगस् मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मेनिट) भोपाल के सातवें सेमेस्टर के 35 विद्यार्थी हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का अकादमिक अध्ययन और केस स्टडी करेंगे। दो संकाय सदस्यों और एक सहयोगी शिक्षक के नेतृत्व में यह अध्ययन दल सोमवार 31 अगस्त से 3 सितंबर तक जिले के विभिन्न गांवों के चार दिवसीय दौरे पर रहेगा। मेनिट भोपाल द्वारा पहले भी ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़कर विकास संबंधी विषयों का जमीनी अध्ययन किया जाता रहा है। इसी सिलसिले में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और मैदानी कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।

अपर कलेक्टर  पुरुषोत्तम कुमार व सुश्री अनुपमा चौहान ने बैठक में मौजूद सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अध्ययन दल को उनकी केस स्टडी के लिए आवश्यक डेटा और महत्वपूर्ण जानकारियां तुरंत उपलब्ध कराएं। साथ ही, विद्यार्थियों के ग्राम भ्रमण के दौरान उन्हें जमीनी स्तर पर पूरा सहयोग प्रदान किया जाए।

बैठक में अध्ययन दल के सदस्य और विद्यार्थी अंकुश मिश्रा ने बताया कि संस्थान की यह टीम जिले की प्रत्येक तहसील के 10-10 चयनित गांवों का दौरा करेगी। टीम के सदस्य हर गांव के 7 अलग-अलग परिवारों से सीधा संपर्क साधेंगे। इस दौरान ग्रामीणों के जीवन स्तर, आजीविका के साधन, शिक्षा, स्वास्थ्य की स्थिति और उन तक पहुंचने वाली शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत की जानकारी जुटाई जाएगी। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस परिचयात्मक बैठक में अध्ययन दल के साथ आए प्रोफेसर श्री मनमोहन कापसे और सुश्री अलका भरत ने प्रशासन के समक्ष अपनी टीम और इस अध्ययन के मुख्य उद्देश्यों का परिचय कराया।

पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण

 

8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चुके हैं लाभ

हरदा – नगरीय निकायों में सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले छोटे दुकानदारों और पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) की आर्थिक उन्नति के लिए सरकार द्वारा पीएम स्वनिधि योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से शहर के छोटे व्यवसाइयों को बैंकों के जरिए सीधे ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे बिना किसी वित्तीय संकट के अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा ने बताया कि शहर में अब तक कुल 8,236 पथ विक्रेता पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत बैंकों से ऋण प्राप्त कर लाभान्वित हो चुके हैं।

योजना को बेहद सरल और हितग्राही-अनुकूल बनाया गया है, जिसके तहत व्यवसाइयों को उनकी जरूरत और भुगतान क्षमता के अनुसार तीन अलग-अलग चरणों में ऋण दिया जा रहा है। प्रथम चरण में व्यवसाय शुरू करने या सुधारने के लिए 15 हजार रुपए का ऋण 12 महीने की अवधि के लिए दिया जाता है। द्वितीय चरण में पहला ऋण समय पर चुकाने के बाद 25 हजार रुपए का ऋण 18 महीने की अवधि के लिए स्वीकृत किया जाता है तथा तृतीय चरण में सफल व्यवसाय संचालन पर व्यापार विस्तार के लिए 50 हजार रुपए का ऋण 36 महीने की आसान किस्तों पर उपलब्ध कराया जाता है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि इस ऋण योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व पात्र पथ विक्रेता सीधे नगर पालिका की योजना शाखा में जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को अपने साथ केवल आधार कार्ड, बैंक पासबुक और चालू मोबाइल नंबर लेकर आना होगा। सभी पात्र शहरी पथ विक्रेताओं से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर इस योजना का लाभ उठाएं और अपने व्यवसाय को आत्मनिर्भर बनाएं।

Leave a Reply