Skip to content
ताज़ा खबर
विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन दुग्ध व्यवसाय से डेयरी उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बने- नवनीत अग्रवालमिशन संचालक ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजासात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षणबहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तारहरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ किया- कलेक्टर सिद्धार्थ जैनकलेक्टर कुमार सत्यम होंगे हरदा जिले के नए कलेक्टरसरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल की छात्र -छात्राओं ने दिवाली का भ्रमण कियाकिशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर
18 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 18 October 2026
हरदा

टिमरनी पुलिस ने महिला के अंधे कत्ल व लूट के अपराध का एक सप्ताह में खुलासा

3 min read
Text Size:

 

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक हरदा  शंशाक के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना टिमरनी व्दारा लूट सहित हत्या का खुलाशा कर आरोपी कि गिरफ्तारी

घटना का विवरण-  24/08/26 को फरियादी अनुराग गौर निवासी वार्ड क्र 13 टिमरनी ने रिपोर्ट किया मेरी बडी बहन पुष्पा बाई उम्र 57 वर्ष वार्ड नं. 7 ठाकुर बाबा के पास बने स्वय के पुराने मकान में अकेली रहती थी जिसके पति व बेटे का देहात काफी समय पहले हो गया था दिनांक 24/08/26 को सुबह लगभग 7/30 बजे मोबाईल पर सूचना प्राप्त हुई कि दीदी की तबयीत कुछ गडबड लग रही है दीदी हलचल नही कर रही है दरवाजा भी खुला पडा है फिर में पुष्पा के घर पहुचा मेने देखा तो दरवाजा खुला पडा था पुप्षा कमरे के अंदर पलग पर चित अवस्था में मृत पडी हुई थी उनके गले में हरे रंग का लाईट का तार कसा हुआ था व गले की सोने के मोतियो की माला व कान के कुंडल नही थे सोने का एक मोती पलग के नीचे पडा था पुष्पा के दो मोबाईल भी पडे हुए थे किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरी बहन पुष्पा के घर में घुसकर बायर से पुष्पा का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी है एव पुष्पा के गले में पहने सोने की मोतियो की माला व कान के कुंडल लूट कर ले गया है की रिपोर्ट पर से थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 491/26, धारा 332(b),311,103(1),309(6) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

 

पुलिस व्दारा की गई कार्यवाही– प्रकरण की विवेचना के दौरान अलग अलग टीमो का गठन कर सभी को पृथक पृथक कार्य आवंटित किये जाकर दिन प्रतिदिन प्रकरण में प्रगति की समीक्षा की गई, घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्र के लग भग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच कर लगभग 100 घंटो की फुटेज देखी गई गई तथा तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र से संदिग्ध व्यक्तियों से सघन एवं तकनीकी पूछताछ में आरोपी मधुसुदन गौर पिता बाबूलाल गौर उम्र 60 साल निवासी वार्ड क्र 07 ठाकुर बाबा मोहल्ला टिमरनी बताया व पुष्पा से अपना पुराना प्रेम प्रसंग होना व मृतिका का कही और शादी कर टिमरनी छोडकर जाने की बात को लेकर के हत्या की गई थी आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी की गई एवं आरोपी से मृतिका के लूटे गये सोने के मोती व टापस जप्त किए गए लूट सहित हत्या की घटना से टिमरनी क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी पुलिस व्दारा 07 दिन में लूट सहित हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी कर अपनी व्यवसायिक दक्षता का परिचय दिया गया है जिससे पुलिस में जनता का विश्वास स्थापित हुआ है और पुलिस की सकारात्मक छवि भी क्षेत्र में स्थापित हुई कार्यवाही में सराहनीय भूमिका– इस सफल कार्यवाही में एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया, विवेचक निरीक्षक मुकेश गौड़,  मनोज दुबे, संतोष श्रीवास्तव, प्रियंका पाठक, दिनेश,प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, अनुप, विजय, राहुल, बुदेश, आरक्षक सजन ठाकुर, शैलेन्द्र परमार,अभिलेश, पिन्टू सुनिल, प्रतीक,शैलेन्द्र राजपूत,अर्जुन,महेन्द्र रघुवंशी,बाबूराव,सूरज, सायबर टीम से मनोजकी सक्रिय भूमिका रही।

 

 

What do you think?